
कोटा . कोटा से दिल्ली के लिए उड़ान कल से शुरू हो जाएगी। लम्बे समय के अंतराल के बाद कोटा वासियों का सपना साकार होगा। कई आंदोलन और प्रयास के बाद ये सेवा शुरू हो रही है। कई सरकारे आई ओर चली गई लेकिन कोटा से दिल्ली हवाई सेवा का सपना आखिर सपना ही रह गया था। बुधवार को सुबह 7 बजे कोटा से दिल्ली के लिए पहली उड़ान को पंख लगेंगे। कोटा से दिल्ली के उड़ान भरने वाली फ्लाइट 9 सीटर रहेगी और किराया 5499 रुपए प्रतियात्री रहेगा। कोटा से जयपुर के लिए 18 अगस्त 2017 को 9 सीटर एयरक्रॉफ्ट वीटीएसआई- 701- 702 शुरू हुई थी। कोटा से जयपुर वाली फ्लाइट को ही दिल्ली तक बढ़ाया गया है।
अब ये रहेगा फ्लाट का शिड्यूल
सुप्रीम एयरलाइंस के वाइस प्रसीडेंट आकाश अग्रवाल ने बताया कि जयपुर से फ्लाइट सुबह 6 बजे चलेगी और सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर कोटा पहुंचेगी। कोटा से दिल्ली के लिए सुबह 7 बजे फ्लाइट उड़ान भरेगी और 8.30 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से शाम 5 बजे फ्लाइट रवाना होगी जो सायं 6 बजकर 30 मिनट पर कोटा पहुंचेगी। कोटा से फ्लाइट 6 बजकर 45 मिनट पर रवाना होगी और सायं 7 बजकर 30 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। ये फ्लाइट सोमवार से शनिवार तक चलेगी। रविवार को कोई फ्लाइट नहीं चलाई जाएगी।
प्रतिवर्ष आते हैं लाखों बच्चें व अभिभावक
कोटा इंजिनियरिंग व मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारियों के लिए पूरे देश में शैक्षणिक नगरी के रूप में पहचाना जाता है। यहां प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख से अधिक विद्यार्थी एवं उनके परिजन आते है। विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों को कोटा आने-जाने के लिए हवाई सेवाओं की आवश्यकता रहती है। वहीं कोटा में बड़ी मात्रा में लघु, मध्यम, वृहत क्षेणी के उद्योग यहां संचालित हो रहे हैं। कोटा में मुकुंदरा टाईगर रिजर्व के नाम से नया नेशनल टाईगर रिजर्व शुरू हो गया है। पर्यटक भी अब यहां आसानी से आ सकेंगे।
एयरपोर्ट पर लगे 28 सीसी टीवी कैमरे
कोटा एयरपोर्ट पर सुविधाओं का विस्तार करते हुए 28 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से पूरे एयरपोर्ट को कवर किया गया है। एंट्री गेट, एयरपोर्ट टर्मिनल, पार्र्किंग, एनडीपी एक्यूपमेंट ऐरिया, एक्सरे मशीन सहित कई जगह कैमरे लगाए गए हैं।
कोटा एयरपोर्ट प्रभारी अधिकारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि बुधवार से हवाई सेवा शुरू करने के लिए सम्बंधित एयरलाइंस ने पत्र दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 11 अप्रेल से कोटा से दिल्ली के लिए हवाई सेवा शुरू कर दी जाएगी। हमारी ओर से पूरी तैयारियां की हुई हैं।
Updated on:
10 Apr 2018, 3:03 PM IST
Published on:
10 Apr 2018, 2:20 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.