8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा की इस खास किताब में दि‍खेगा वि‍कास, शहरवासि‍यों के लि‍ए करेगी गाइड का काम

राजस्‍थान पत्रिका कार्यालय में नगर विकास न्यास की पत्रिका 'चार साल बेमिसाल' का विमोचन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 1 Jan 2018, 8:24 PM IST

Release of UIT magazine 'Four years unmatched'

Release of UIT magazine 'Four years unmatched'

कोटा . नगर विकास न्यास की ओर से चार साल में कराए गए विकास कार्यों और आगामी प्रस्तावित कार्यों को लेकर 'चार साल बेमिसाल' पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। 'राजस्थान पत्रिका' के अंक के साथ इस पुस्तक का वितरण किया जाएगा। पुस्तक में शहर के विकास कार्यों का लेखा-जोखा होने के साथ न्यास अधिकारियों के फोन नम्बर की भी सूची है। इसके साथ ही भूखंड खरीदते समय रखी जाने वाली सावधानियों के बारे में उल्लेख है। पुस्तक में न्यास की ओर से दी जाने वाले सेवाओं की डेडलाइन कितने-कितने समय की है और सेवा प्राप्त करने के लिए क्या-क्या दस्तावेज संलग्न किया जाना अनिवार्य है, इसकी जानकारी भी दी गई है। ई-ऑक्शन में भाग लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी इस पुस्तक में दी गई है। निर्माणाधीन आवासीय योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। पुस्तक का विमोचन सोमवार को पत्रिका कार्यालय में न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता और सचिव ए.एल. वैष्णव ने किया। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक अजय सामर और संपादकीय प्रभारी विजय चौधरी भी मौजूद रहे।

Read More : ये न अफसर की सुनते हैं न नि‍यमों की, बीच चौराहे पर करते हैं मनमर्जी

विकास कार्यों का है लेखा जोखा
पुस्तिका में ऑनलाइन सामुदायिक भवन बुक कराने और डिजीधन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई है। इसके अलावा सौन्दर्यीकरण और पर्यावरण के लिए की गई पहल का भी उल्लेख है। राजीव आवास योजना, मुख्यमंत्री जन आवास योजना, आईएचएसडीपी आवास योजना, कृषि भूमि योजनाओं, लैंड बैंक, राजस्व ग्रामों के बारे में इस पुस्तक में जानकारी दी गई है। चम्बल नदी पर उच्च स्तरीय ब्रिज, उत्तरी छोर का बाइपास, खेल सुविधाओं का विस्तार, पार्कोंक का विकास और नए मास्टर प्लान के बारे में भी कई तरह की सूचनाओं का समावेश किया गया है। इसके अलावा स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद ओम बिरला, न्यास अध्यक्ष आर.के. मेहता, सभी विधायक, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता, न्यास सचिव ए.़एल. वैष्णव सहित कई प्रतिनिधियों के संदेशों का भी उल्लेख किया गया है।


Read More : उम्मीद-ए-2018 : विकास के कैनवास पर ये अठारह रंग

गाइड का भी काम करेगी ये पुस्तिका
पुस्तक के विमोचन के समय न्यास अध्यक्ष आर. के. मेहता ने कहा, इस पुस्तक के माध्यम से लोगों के न्यास के विकास कार्यों के साथ मार्गदर्शन भी मिलेगा। इसमें विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्राप्त करने की प्रक्रिया से विस्तृत जानकारी दी गई है। न्यास सचिव ए.एल. वैष्णव ने कहा, इस पुस्तिका में न्यास की सभी योजनाओं के साथ महत्वपूर्ण दूरभाष नम्बर होने से यह गाइड का कार्य करेगी। राजस्थान पत्रिका के अंक के साथ इसका वितरण होने से पूरे शहर में घर-घर में यह पुस्तक पहुंचेगी तो ज्यादा ज्यादा लोगों को लाभ होगा।