कोटा . शहर में यातायात पुलिस, परिवहन विभाग व रोडवेज प्रबंधन की अनदेखी से सड़क हादसों की आशंका बनी हुई है। यातायात व्यवस्थाओं में सुधार के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। ऐसा ही नजारा इन दिनों नयापुरा बस स्टैड के आसपास नजर आ रहा है। यहां पुलिस ने स्वामी विवेकानंद सर्किल पर बस स्टैंड से अग्रसेन सर्किल की ओर जाने वाले चौपहिया वाहनों को उम्मेद पार्क चौराहे से होते हुए अग्रसेन सर्किल पर निकालना शुरू कर दिया, लेकिन बस स्टैंड से निकल कर बूंदी, जयपुर , चित्तौडगढ़़, भीलवाड़ा आदि मार्गों पर जाने वाली रोडवेज बसें विवेकानंद सर्किल पहुंचने से पहले ही रोग साइड से यू टर्न ले रही हैं। सबसे ज्यादा परेशानी लोक परिवहन सेवा की बसों से हो रही है।