
दशहरा एडवेंचर फेस्टिवल का रंगारंग आगाज
लोक रंग और स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सेवन वंडर्स में सात अजूबों के बीच तीन दिवसीय दशहरा एडवेंचर फेस्टिवल का शुक्रवार को रंगारंग आगाज हुआ। यहां राजस्थानी लोक संस्कृति की छंटा बिखरी। साथ ही रोमांच पसंद लोगों के लिए भी खास आयोजन किया गया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पहले यूआईटी अध्यक्ष रामकुमार मेहता, जिला कलक्टर रोहित गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
निकाली शिव बारात
सेवन वंडर्स पार्क में उदयपुर के फिल्म प्रेम रत्न धन पायो फेम कलाकारों ने शिव बारात निकाली। गाजे-बाजे के साथ शिव बारात पूरे सेवन वंडर्स में घूमी। बारात को दर्शकों ने जोरदार स्वागत किया। शिव बारात में पार्वती, हनुमान समेत अन्य देवी-देवता व लोंग मैन वॉक शोर्ट शामिल रहे। नंदी, गुर्जर-गुर्जरी के बेश में शामिल हुए कलाकार।
हॉट एयर बैलून, पतंगोत्सव का उठाया लुत्फ
सेवन वंडर्स पार्क में हॉट एयर बैलून व पतंगोत्सव का भी दर्शकों ने जमकर लुत्फ उठाया। यहां हार्ट एयर बैलून के ब्लॉक में यूआईटी चैयरमेन रामकुमार मेहता, कोटा नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेश बिरला समेत अन्य कई लोग शामिल रहे। यहां उदयपुर की फेमस पतंगोत्सव का जमकर लुत्फ उठाया गया।
तीन दिन चलेंगे कार्यक्रम
मेले में आयोजित कार्यक्रम इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। यहां एक से बढ़कर एक कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 8 अक्टूबर को द म्यूजिक क्लब तथा देवाशीष जेठवानी कस्टम्स की ओर से विन्टेज कार रैली और म्यूजिक फेस्ट का आयोजन होगा। सुबह 9.30 बजे से निगम भवन से उम्मेद सिंह स्टेडियम तक विंटेज एवं क्लासिक चौपहिया व दो पहिया वाहन, सुपर बाइक्स व पॉवर बाइक्स की रैली निकलेगी। शाम 6 बजे तक वहीं इन गाडिय़ों की प्रर्दशनी लगेगी। पूरे समय संगीत स्वर लहरियां बिखरेंगी। द म्यूजिक क्लब के गौरव गुप्ता ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक संगीतकार एआर रहमान को समर्पित प्रस्तुतियां, फिर रॉक बैंड प्रस्तुतियां होंगी।
Published on:
6 Oct 2017, 4:52 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.