मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता तेलंगाना में 31 मई को होगी। 2024 में 71वें मिस वर्ल्ड का आयोजन मुंबई के बांद्रा स्थित जियो सेंटर में हुआ था। इस साल 'मिस वर्ल्ड 2025’ ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट में 120 देशों की सुंदरियां शामिल होने वाली हैं। इनमें कोटा की नंदिनी गुप्ता 72वें मिस वर्ल्ड ब्यूटी पेजेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखेंगी। 7 मई से 31 मई तक चलने वाले इस मुकाबले के फिनाले में मिस वर्ल्ड 2024 क्रिस्टीना पिस्जकोवा विनर को ताज पहनाएंगी।