
BIG NEWS: कोटा में लश्कर-ए-तैयबा की धमकी: एक करोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे!
कोटा . पाकिस्तान के आतंककारी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से विज्ञान नगर निवासी एक व्यक्ति के पास मोबाइल पर एक मैसेज मिला है। इसमें 1 करोड़ रुपए की मांग की गई है। राशि नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। विज्ञान नगर थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
मामले के अनुसार राजीव गांधी कम्प्यूटर साक्षरता मिशन व राजरानी गु्रप के चेयरमैन केपी सिंह ने एफआईआर में बताया कि उनकी लीगल एडवाइजर आरती शर्मा के मोबाइल पर १९ अप्रेल को एक मैसेज आया। इसमें१ करोड़ रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज में दो मोबाइल नंबर भी लिखे हुए हैं। ये प्रतापगढ़ जिले के होने की बात सामने आई है।
पैसे भी प्रतापगढ़ ही पहुंचाने के लिए कहा गया था। जब उन नम्बर पर फोन किया तो मोबाइल बंद आया। इस पर वे घबरा गई और अपने रिश्तेदारों की इसकी जानकारी दी। एक महीने बाद उन्होंने हिम्मत जुटकर शहर पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना विज्ञान नगर में इसका परिवाद भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर केपी सिंह के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञान नगर थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह ने बताया कि परिवाद के मुताबिक यह मैसेज आरती शर्मा को आया है जो दिल्ली में लीगल एडवाइर हैं। जिस समय यह मैसेज उनके मोबाइल में आया, उस समय इनकी लोकेशन वहीं आने के कारण रिपोर्ट दिल्ली के तिलक मार्ग थाने में भेज दी है।
Published on:
24 May 2018 11:17 am
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
