4 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट यूजी में आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च, ऑनलाइन करेक्शन 18 से

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए ) की ओर से देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2024 के एप्लीकेशन फॉर्म में ऑनलाइन करेक्शन का विकल्प 18 मार्च से शुरू होगा। यह विकल्प 20 मार्च तक उपलब्ध रहेगा। अंतिम तिथि के बाद फॉर्म में किसी भी प्रकार का करेक्शन करना संभव नहीं होगा। इस बारे में एनटीए ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिस जारी कर दिया है।
2 min read
Google source verification

कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि 5 मई को होने वाली इस परीक्षा के लिए आवेदन पत्र सबमिट करने की अंतिम तिथि 16 मार्च है। ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने अपना एप्लीकेशन फॉर्म सफलतापूर्वक सबमिट कर दिया है और वे उसमें कोई सुधार करना चाहते हैं तो वे 18 से 20 मार्च के मध्य कर सकेंगे।

पंजीकृत अभ्यर्थी एनटीए नीट यूजी 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना यूनीक रजिस्ट्रेशन नंबर तथा पासवर्ड डालकर अपने एप्लीकेशन फॉर्म को देख सकते हैं। यदि वे फॉर्म में भरी हुई किसी भी व्यक्तिगत जानकारी में परिवर्तन करना चाहते हैं जैसे एड्रेस, एकेडमिक क्वालिफिकेशन, एग्जामिनेशन सेंटर, प्रश्न पत्र की लैंग्वेज (भाषा) तथा वांछित कैटेगिरी के साथ पहले से अपलोड इमेज जैसे फोटो सिग्नेचर तथा फिंगर एंड थंब इम्प्रेशंस में भी सुधार कर सकते हैं।

एनटीए के नोटिस के अनुसार इस करेक्शन विंडो में सिर्फ रजिस्टर्ड ईमेल आईडी तथा मोबाइल नंबर चेंज नहीं किया जा सकेगा। इस करेक्शन विंडो में प्रोसेस सिर्फ एक बार ही किया जा सकता है। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि री-करेक्शन का फॉर्म सबमिट करने से पूर्व अपने एप्लीकेशन फॉर्म का अच्छे से अवलोकन कर लें। पूरी तरह से संतुष्ट होने के बाद ही फॉर्म को फाइनल सबमिट करें।

करेक्शन के बाद सबमिट किए गए एप्लीकेशन फॉर्म की एक कॉपी अपने पास संभाल कर रखें।गौरतलब है कि नीट-यूजी 2024 परीक्षा पेन एंड पेपर मोड में 5 मई 2024 को संपूर्ण भारत के 557 शहरों में तथा 14 विदेशी शहरों मे संचालित की जाएगी। यह परीक्षा मेडिकल कैंडिडेट्स की सबसे बड़ी परीक्षा होती है, जिसके माध्यम से उन्हें मेडिकल, डेंटल, आयुष तथा चुनिंदा नर्सिंग कोर्सेज मे एडमिशन मिलता है।