18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
150 फीट गहरी तीस्ता नदी में बहे अमन का शव बूंदी पहुंंचा, मां की चित्कार से कांप उठा कलेजा, शहर में छाया मातम
Play video

150 फीट गहरी तीस्ता नदी में बहे अमन का शव बूंदी पहुंंचा, मां की चित्कार से कांप उठा कलेजा, शहर में छाया मातम

Bundi news, Bundi Hindi news, Car Accident, Car fell inTeesta river, last journey of Aman Garg's: पश्चिम बंगाल की तीस्ता नदी की गहराई में मिले बूंदी के अमन गर्ग का शव रविवार सुबह बूंदी पहुंच गया है।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 14, 2019

बूंदी – पश्चिम बंगाल (‎ West Bengal ) की तीस्ता नदी ( Teesta River ) की गहराई में मिले बूंदी के अमन गर्ग का शव रविवार सुबह बूंदी पहुंच गया है। ( Aman’s Dead body reached Bundi ) अमन अपने दो अन्य साथियों के साथ गंगटोक दार्जिलिंग ( Gangtok Darjeeling ) घूमने गया था । तभी उनकी कार पांच दिन पहले सिक्किम रोड पर तीस्ता नदी में समा गई थी।

Read More: गंगटोक जा रहे बूंदी के 3 दोस्‍तों की कार 150 फीट गहरी तीस्ता नदी में गिरी, तेज बहाव में बहे, नहीं लगा सुराग

अमन का शव बूंदी पहुंचते ही मातम छा गया। ( Weeds in Bundi ) मां की चित्कार से लोगों का कलेजा कांप उठा। बड़ी संख्या में लोग चैनरायजी का कटला स्थित उसके घर के बाहर जमा हो गए। शव देखते ही परिजनों की रुलाई फूट पड़ी। शहर के कई लोग उसके घर पहुंचे हैं। घटनास्थल से अमन का शव शनिवार को हवाई मार्ग से बागडोगरा एयरपोर्ट से कोलकाता लेकर पहुंचे थे, जहां से जयपुर पहुंचे। जयपुर से सड़क मार्ग से परिजन शव को लेकर रविवार सुबह बूंदी पहुंचे हैं। गमगीन माहोल में मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। ( Funeral of Aman ) अभी अमन के दो अन्य साथियों का पता नहीं लग सका है।

Read More: 4 घंटे बांध से पानी की निकासी रोकी, तीस्ता नदी में डूबी कार का चला पता, एक की लाश मिली 2 की तलाश जारी

गौरतलब है कि पांच दिन पहले एक मोबाइल कम्पनी ( Mobile company ) की ओर से बूंदी के चेनरायजी का कटला निवासी अमन गर्ग (26) अपने दो दोस्त कागदी देवरा निवासी गोपाल नरवानी (24) और देवपुरा निवासी गौरव शर्मा (28) के साथ गंगटोक (पश्चिम बंगाल) की यात्रा पर गए थे। उन्होंने बुधवार सुबह 10.30 बजे सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट से किराए की कार लेकर गंगटोक के लिए निकले थे। दोपहर 12.30 बजे करीब 34 किमी का सफर तय करने के बाद भू-स्खलन से सड़क पर पड़ी मिट्टी से उनकी कार फिसलकर पास ही 150 फीट गहरी तीस्ता नदी में गिर गई। हादसे की सूचना पर गुरुवार को स्थानीय पुलिस ने उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाय।

Read More: ससुर और दादी सास ने बहु को छत से फेंका, रीड की हड्डी टूटी, जख्मों पर कीड़े पड़े तो अस्पताल ने भी कर दिया बाहर

तेज बरसात व नदी में बहाव अधिक होने के कारण गुरुवार देर शाम तक कार व उसमें सवार युवकों के बारे में कोई खबर नहीं मिल सकी। इसके बाद शनिवार को नदी पर बने डेम के पानी की निकासी 4 घंटे के लिए रोकी गई। तब नदी का जलस्तर करीब 10 फीट कम हुआ। बहाव कम होने के बाद एनडीआरएफ की टीमें रेस्क्यू में तेजी लाई। पानी की गहराई में सर्च किया गया। गोताखोरों को गहराई में उतारा गया। पानी मटमैला होने से गोताखोरों को कुछ नहीं दिखा। बाद में क्रेन की मदद से कांटों से तलाशी शुरू की, तब कार एक हिस्सा कांटे में फंसा। हालांकि दिनभर की मशक्कत के बाद भी कार नदी की गहराई से बाहर नहीं निकली। कार और अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है।