11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
कोटा शहर में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रही रात
Play video

कोटा शहर में बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रही रात

हाड़ौती अंचल में एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया। कोटा शहर में गुरुवार की बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बीते दो दिन से मौसम साफ होने से दिन में खुला रहा, लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने व शीतलहर चलने से गलन का असर बरकरार है। इसके चलते हाथ-पैरों में ठिठुरन बनी है। इसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लदे रहे। सुबह तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।  
Google source verification

कोटा

image

Abhishek Gupta

Jan 12, 2024

हाड़ौती अंचल में एक बार फिर मौसम में बदलाव आ गया। कोटा शहर में गुरुवार की बीती रात सीजन की सबसे ठंडी रही। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि बीते दो दिन से मौसम साफ होने से दिन में खुला रहा, लेकिन सुबह-शाम घना कोहरा छाए रहने व शीतलहर चलने से गलन का असर बरकरार है। इसके चलते हाथ-पैरों में ठिठुरन बनी है। इसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लदे रहे। सुबह तेज धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 22.7 व न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 88 प्रतिशत रही। विजिबिलिटी 1000 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी कुछ दिन सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा।

झालावाड़, बारां व बूंदी जिले में शुक्रवार को दूसरे दिन भी धूप निकली। इससे सर्दी से राहत मिली। धूप निकलने के बाद शहर के पार्क गुलजार हो गए। बुजुर्ग व बच्चे पार्कों में जाकर धूप सेकते नजर आए। तीखी धूप पूरे दिन रहने से दिन में कम सर्दी रही। हालांकि सुबह-शाम को सर्दी का असर देखने को मिल रहा। अलाव तापकर लोगों ने सर्दी से बचने का जतन किया। झालावाड़ जिले का अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम 8 डिग्री रहा।