13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंडी में 2 रुपए किलो भाव मिला तो किसान सड़क पर फेंक गया लहसुन

भीमसागर. झालावाड़-बारां मेगा हाइवे पर बाघेर गांव में रविवार को किसानों ने भीमसागर तिराहे के समीप सड़क पर 10 कट्टे लहसुन फेंक दि‍ए।

2 min read
Google source verification

कोटा

image

Deepak Sharma

Apr 29, 2018

after listen 2 rupees per kg rate in mandi, farmers thrown garlic on road

after listen 2 rupees per kg rate in mandi, farmers thrown garlic on road

भीमसागर. झालावाड़-बारां मेगा हाइवे पर बाघेर गांव में रविवार को किसानों ने भीमसागर तिराहे के समीप सड़क पर 10 कट्टे लहसुन फेंक दि‍ए। भैरूपुरा निवासी किसान चेतन नागर ने बताया कि 5 दिन पहले ही कोटा मण्डी में 40 कट्टे लहसुन किराए की गाड़ी से लेकर रवाना हुआ, परन्तु मण्डी में भाव 2 रुपए किलो लगाने पर मजबूरी में वापस घर ले आया। इसके बाद सड़क पर फेंक आया। भैरूपुरा के ही किसान योगेन्द्र नागर, महेश नागर, लोकेश नागर, गिरिराज सुमन, मनमोहन नागर, ने भी बताया कि घरों में लहसुन भरा पड़ा है, लेकिन लागत निकल जाए ऐसा भाव भी नहीं मिल रहा है। सरकारी कांटों पर लहसुन की खरीद के लिए किसान टोकन कटा रहे हैं, परन्तु जिले में खरीद शुरू नहीं होने से परेशान हैं। गौरतलब है कि‍ पि‍छले एक सप्‍ताह में हाडौती के तीन कि‍सानों की लहसुन के कम भाव मि‍लने से सदमे में मौत हो चुकी है। दो कि‍सानों ने जहर खाकर जान दी, जबकि‍ एक कि‍सान की तबीयत बि‍गडने से मौत हुई।

read more : लहसुन बना जी का जंजाल, गि‍रे भाव देख एक और किसान ने पिया कीटनाशक

मंडियों में बिक रहा औने पौने दामों में
हाड़ौती में कोटा भामाशाह, थोक फल मंडी, छबड़ा, बारां, छीपाबड़ौद, झालरापाटन मंडी में लहसुन की आवक हो रही है। जहां पर 500 से 3000 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव में लहसुन बिक रहा है।

read more : लहसुन के भाव सुन किसान को लगा सदमा, जहर खाकर दी जान

32.57 रुपए कि‍लो खरीदा जाना है
लहसुन की सरकारी खरीद नहीं होने से हाडौती के कि‍सान अब हताश होने लगे हैं। स्‍थानीय मंडी में लहसुन पांच से दस रुपए कि‍लो बि‍क रहा है, जबकि‍ केन्‍द्र सरकार की बाजार हस्‍तक्षेप योजना के तहत अब लहसुन 32.57 रुपए कि‍लो खरीदा जाना है, लेकि‍न सरकारी उदासीनता के चलते अब तक केवल रजि‍स्‍ट्रेशन ही हो रहे हैं। मजबूर कि‍सान बाजार में सस्‍ते दामों में लहसुन बेचने को मजबूर है।