16 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
दिल्ली से कोटा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, बाढ़ पीडि़तों से बोले- आपकी गृहस्थी शुरू करने को हर जरूरी सामान मुहैया करवाऊंगा
Play video

दिल्ली से कोटा पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष, बाढ़ पीडि़तों से बोले- आपकी गृहस्थी शुरू करने को हर जरूरी सामान मुहैया करवाऊंगा

Heavy rain, Lok Sabha Speaker: कोटा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बाढ़ पीडि़त लोगों से कहा कि आपकी गृहस्थी शुरू करने के लिए हर जरूरत का सामान उपलब्ध करवाऊंगा।
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Sep 16, 2019

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ) सोमवार सुबह 10.35 बजे ट्रेन से दिल्ली से कोटा पहुंचे। जंक्शन से ही बिरला बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा ( Flood areas ) करने कोटा शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रवाना हो गए। उन्होंने सबसे पहले खेड़ली फाटक क्षेत्र की नंदा जी की बावड़ी पहुंचकर पीडि़त लोगों से मिले और उनका दुख-दर्द जाना। यहां बिरला ने कहा कि आपकी गृहस्थी शुरू करने के लिए अनाज, दाल, आटा ही नहीं बर्तन कपड़े और हर जरूरी सामान मुहैया करवाऊंगा। जिन लोगों के घर डूब या टूट गए उन्हें फिर से तैयार करेंगे। राज्य सरकार को बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए पूरी मदद की जाएगी। किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं हर हाल में आपके साथ खड़ा हूं। हर स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता व्यवस्था की जाएगी।

Watch: उफनती चंबल नदी के बीचों बीच नाव में फंसे 4 युवक, खौफनाक लहरों में 7 घंटे तक अटकी रही सांसें…

इसके बाद बिरला राहत कैम्पों में जाकर बाढ़ पीडि़तों से मिले और उनका दुख-दर्द जाना। उन्होंने कहा कि घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान बह गया है। प्रशासन व जनसहयोग के माध्यम से लोगों को घर-गृहस्थी के सामान दिलवाए जाएंगे ताकि वे अपना समान्य जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि चंबल और कालीसिंध के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ के हालात भयावह है। कई गांव टापू बने हुए हैं। इन गांवों में जानमाल को बचाना ही पहली प्राथमिकता है। इसके बाद उनके मकान व आवश्यक सामग्री उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

Watch: चंबल और कालीसिंध ने बरपाया कहर: कोटा का बालापुरा डूबा, 6 दिन से पानी में फंसे 400 लोग, 28 बीमार, NDRF ने किए हाथ खड़े

इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष केशवरायपाटन क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के लिए रवाना हो गए। बिरला डूब क्षेत्रों की स्थिति का जायजा लेकर लोगों से बात करेंगे। साथ ही प्रशासन को आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। इटावा क्षेत्र का दौरा कर लोगों का दर्द बांटेंगे। इसके बाद कोटा के टेगौर हॉल में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर बाढ़ से उपजे हालातों की समीक्षा करेेंगे। इस दौरान स्टेशन पर उतरते ही बिरला ने कहा कि कोटा की जनता की एक आवाज पर उनके साथ खड़ा रहूंगा।

Read More: सीएम गहलोत ने हैलीकॉप्टर से देखा हाड़ौती में बाढ़ से मची तबाही का मंजर, प्रभावित क्षेत्रों का ले रहे जायजा

लोकसभा अध्यक्ष की पहल पर शुरू हुई भोजनशाला
बाढ़ पीडि़तों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की पहल पर कुन्हाड़ी, खंडगांवड़ी एवं खेड़ली फाटक में भोजनशाला शुरू कर पीढि़तों को राहत पहुंचाई जा रही है। खंडगांवड़ी में विधायक संदीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ भोजन के पैकट बंटवाए। नंदाजी की बाड़ी में भोजन वितरित किया। भाजपा कार्यकर्ता लव शर्मा ने बताया कि समाजसेवियों के सहयोग से बाढ़ पीडि़तों के लिए भोजनशाला संचालित हो रही है।