
प्रेमिका के घर में घुसकर प्रेमी झूल गया फांसी के फंदे पर, बेटे को कफन में देख फफक पड़ा पिता
रामगंजमंडी. रामगंजमंडी थाना क्षेत्र के ऊंडवा गांव में मंगलवार को एक युवक ने प्रेमिका के घर पर फंदे से लटक कर जान दे दी। ( Suicide ) युवक प्रेमिका से मिलने गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक शत्रुघ्न शर्मा (22) के पिता श्यामसुंदर शर्मा ने दर्ज कराए प्रकरण में बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उसका पुत्र गांव के एक जने के मकान में चला गया था। उस समय परिवार का कोई सदस्य घर पर नहीं था। उसके पुत्र व इस मकान में रहने वाली युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। ( love Affair )
युवक के घर में घुसने के बाद ही युवती के पिता घर लौटे तो शत्रुघ्न एक कमरे के अंदर घुस गया और अंदर से उसने दरवाजा बंद कर लिया। युवती के पिता शत्रुघ्न की शिकायत लेकर उसके घर आए और उसे बुलाकर घर ले गए। आवाज लगाने पर भी जब कुंदी नहीं खुली तो पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान का दरवाजा तोड़ा तो शत्रुघ्न फंदे से लटका मिला। पुलिस ने आत्महत्या के आरोप में प्रकरण दर्ज कर रामगंजमंडी सामुदायिक चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Updated on:
16 Oct 2019, 12:20 AM IST
Published on:
16 Oct 2019, 12:20 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.