20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

makar sankranti Special: आखिर मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग, पढि़ए खास रिपोर्ट

क्या आप जानते हैं की आखिर संक्रांति से पतंगों का क्या रिलेशन है। नहीं न... हम बताते हैं आखिर मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग...जानिए खास रिपोर्ट में
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jan 13, 2019

makar sankranti

कोटा . मकर संक्रांति पर्व का इंतजार केवल दान-पुण्य के लिए ही नहीं बल्कि गजक-मूंगफली और पंतग उड़ाने के लिए भी किया जाता है। इस दिन का बेसब्री से इंतजार बच्चे, युवा और बुजुर्ग भी करते हैं क्योंकि इस दिन उन्हें दिल खोलकर पतंग उड़ाने का मौका जो मिलता है। बड़े-बूढ़े भी इस दिन बच्चों को पतंग उड़ाने से नहीं रोक पाते। हम सभी के मन में मकर संक्रांति का मतलब पतंग का दिन से जानते हैं, क्या आप जानते हैं की आखिर संक्रांति से पतंगों का क्या रिलेशन है। नहीं न... हम बताते हैं आखिर मकर संक्रांति पर क्यों उड़ाई जाती है पतंग...जानिए खास रिपोर्ट में

BIG Politics: 15 लाख भूल उल्टे कांग्रेस से 2 लाख मांग रही भाजपा

कल यानि 14 जनवरी को भारत में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। बाजारों में तिल-गुड़, चने, गजक-मूंगफली की भरमार रहेगी तो वहीं दूसरी ओर पतंगों की दुकानें भी सजी रहेंगी। इन दिनों लाल-पीली, हरी-गुलाबी तथा राजनेताओं व फिल्मी सितारों से सजी पतंगों की दुकानें हर किसी का मन मोह रही है। बहुत ही कम लोग जानते हैं, मकर संक्रांति और पतंग का क्या है रिश्ता।

BIG NEWS: अणु शक्ति आरएपीपी में तेज धमाके के साथ फटा हाइड्रोजन गैस का गुब्बारा, मची भगदड़, लोग झुलसे


शुभ संदेश देती है पतंग

पतंग शुभ संदेश की वाहक मानी जाती है। मान्यता है कि पतंग खुशी, उल्लास, आजादी और शुभ संदेश की वाहक है। इस दिन से घर में सारे शुभ काम शुरू हो जाते हैं। यह काम पतंग की तरह ही सुंदर, निर्मल और उच्च कोटि के हों इसलिए पतंग उड़ाई जाती है। नई सोच और शक्ति के साथ पतंग उड़ाने से दिल खुश और दिमाग संतुलित रहता है। उसे ऊंचाई तक उड़ाना और कटने से बचाने के लिए हर पल सोचना इंसान को नई सोच की प्रेरणा और शक्ति देता है। इस कारण पुराने जमाने से लोग पतंग उड़ा रहे हैं।

BIG NEWS: झालावाड़ में हथियारों के साथ दरगाह में घुसे नकाबपोश, खादिम को मारे चाकू, लाठियों से पीटा, लोग भड़के

रोशनी के लिए
सर्दी के दिनों में सूरज की रोशनी बहुत जरूरी होती है। इस कारण भी लोग पतंग उड़ाते हैं। ऐसा माना जाता है मकर संक्रांति के दिन से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। इस कारण लोग घंटो सूर्य की रोशनी में पतंग उड़ाते हैं, इसी बहाने उनके शरीर को विटामिन-डी भी मिल जाता है। साथ ही धूप खांसी, जुकाम से भी बचाती है।

Read More: ससुर ने कराई रिपोर्ट तो उपप्रधान ने थाने में किया फोन, बोली- मेरा अपहरण नहीं हुआ, पति के साथ उदयपुर घूम रही हूं

एकता का पाठ पढ़ाती है पतंग
पतंग अकेले उड़ाई नहीं जा सकती है, एक इंसान मांझा पकड़ता है तो डोर किसी दूसरे के हाथ में होती है। एक छोटी सी पतंग लोगों को एकता का पाठ पढ़ाती है, यही नहीं पतंग के जरिए लोग हार-जीत का अंतर भी समझते हैं, वो भी बेहद प्यार से।