4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनचले ने​ की नाबालिग छेडछाड़, लोगों ने की जम कर धुनाई

नाबालिग से छेड़छाड़ पर युवक की हुई धुनाई, लोगों ने मनचले को दबोचा और लात-घूसें व जूते-चप्पलों से धुनाई कर पुलिस के हवाले किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 16 Oct 2017, 4:13 PM IST

Molestation, Crime, Crime in Baran, Baran Police, gambling, Arrest, Accident, Crime in Kota, Police in Kota, Kota, Kota News, Rajasthan Patrika, Patrika News,

आरोपित गिरफ्तार

बारां जिले के छीपाबड़ौद कस्बे के नजदीक दीगोद खालसा गांव में एक परचूनी की दुकान पर करीब आठ वर्षीय बालिका से छेडछाड़ का प्रयास करने के मामले में लोगों ने एक मनचले को धर दबोचा और लात-घूसें व जूते-चप्पलों से धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर देर तक भीड़ लगी रही। पुलिस ने रविवार को आरोपित युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। इस मामले में 14 अक्टूबर को मुकदमा कराया गया था। रविवार को युवक से मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसके बाद ही लोगों को घटना का पता लगा।

Read More: खुशखबरी! अब इन लोगों को मिलेगा टाइगर की निगरानी करने का अवसर

पहले बच गया तो दुबारा की हरकत

प्रकरण के अनुसंधान अधिकारी एएसआई भंवरसिंह ने बताया कि छबड़ा निवासी आरोपित युवक योगेन्द्र साहू (25) खाद्य रिफाइन तेल का व्यवसाय करता है। वह व्यवसाय के सिलसिले में छीपाबड़ौद आता-जाता रहता था। करीब दस दिन पहले युवक दीगोद खालसा में एक परचूनी की दुकान पर गुटखा खरीदने गया था। उस समय दुकान पर मौजूद करीब आठ वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत की तथा कुछ देर बाद वहां से खिसक गया। इसकी जानकारी बालिका ने परिजनों को दी तो उसके बाद से युवक की पहचान सुनिश्चत करने को लेकर निगाह रखी जा रही थी। 13 अक्टूबर की शाम भी आरोपित उसी दुकान पर गुटखा खरीदने पहुंचा तोबालिका ने उसे पहचान लिया तथा परिजनों को बता दिया।

Read More: स्पेशल राजधानी एक्सप्रेस से 13 घंटे में तय होगा दिल्ली से मुंबई का सफर

बालिका ने की पहचान

बालिका ने दस दिन पहले उसके साथ अश्लील हरकत करने वाले उक्त युवक के बारे में जानकारी दी तो परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। घर व आस-पास की महिलाओं ने चप्पलों से उसकी धुनाई की। कुछ ने गाली गलौच की तो कुछ ने गालों पर तमाचे लगाए। भीड़ ने बाल पकड़कर लात-घुसें भी चलाए। इसी दौरान पुलिस को सूचना देकर पुलिस के हवाले किया गया। पुलिस ने बताया कि पहले युवक के उत्पात मचाने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर पहुंच उसे थाने ले आए थे तथा आरोपित को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन 14 अक्टूबर को बालिका के पिता ने रिपोर्ट दी तो पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया । पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर शाम को अवकाशकालीन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया।