मोड़क स्टेशन. दरा-कनवास रोड पर गुरुवार रात जीप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, दो किशोरी गंभीर घायल हो गई। वहीं, घटनास्थल से पैदल गुजर रहा युवक भी जीप की चपेट में आ गया। 108 एम्बुलेंस से तीनों घायलों को कोटा अस्पताल पहुंचाया और मृतक का शव मोड़क अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।