29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मास्ताना गैंग के गुर्गे कोटा में विकास कार्य कराने वाले ठेकेदारों से वसूलते थे हफ्ता

ठेेकेदारों को पुलिस को नहीं की शिकायत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 8 Jul 2022, 1:41 PM IST

मास्ताना गैंग के गुर्गे कोटा में विकास कार्य कराने वाले ठेकेदारों से वसूलते थे हफ्ता

मास्ताना गैंग के गुर्गे कोटा में विकास कार्य कराने वाले ठेकेदारों से वसूलते थे हफ्ता

कोटा. शहर में विकास के कार्य चल रहे हंै। इन कार्यों को करवाने वाले ठेेकेदारों को मसताना गैंग के सदस्य धमका कर हफ्ता वसूली करते थे। हालांकि किसी भी ठेकेदार ने पुलिस को इसकी शिकायत नहीं की।

उधर एसपी केसर सिंह शेखावत ने कहा कि पूछताछ में प्रारंभिक जानकारी मिली है कि ठेकेदार भी ऐसे आपराधिक लोगों का उपयोग करते हैं, ताकि उन्हें कोई अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करे। एक तरीके से यह अपराधी अघोषित तौर पर सुरक्षा प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटा शहर में अपराधियों के ऐसे तंत्र को खत्म किया जाएगा। पुलिस ऐसे ठेकेदारों की तलाश कर आश्वस्त कर रही है कि कोई भी अपराधी हफ्ता वसूल करता है तो पुलिस को सूचित करें।

कोटा में दहशत फैलाने वाले ये आरोपी

पुलिस ने आरोपी डद्योग नगर क्षेत्र के गोविन्द नगर निवासी सरफराज मोहम्मद उर्फ बिट्टू (23) , गोविन्द नगर निवासी अरमान उर्फ डब्बू ( 21), गोविन्द नगर निवासी आसिफ अहमद उर्फ मोटा (22), कुन्हाड़ी क्षेत्र की मोहनलाल सुखाडिय़ां योजना निवासी अमन उर्फ लाला (21) गोविन्द नगर निवासी रहीम उर्फ लक्की (20), झालावाड़ जिले के भालता निवासी लखन उर्फ माखन को गिरफ्तार किया है।

गैंग के हर गुर्गे के पास हथियार

पुलिस टीम ने आरोपी अमन से एक देशी कट्टा व कारतूसए सरफराज से कट्टा व कारतूसए अरमान से देशी कट्टा व कारतूसए आसिफ से चाकू और रहीम से चाकू बरामद किया है। अपराधियों से 2 बाइक भी बरामद की है। गैंग में जुड़े नए सदस्य लखन को भी गिरफ्तार किया है।

ये की वारदातें

5 जुलाई रू गोविन्द नगर इलाके में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो बाइकों पर आसिफए डब्बूए बिट्टू, अमन लालाए लाखन ने देशी कट्टे से हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ हजरत अली व उसके बच्चों को जान से मारने की नीयत से फायर किए। निशाना चूका।

9 जून रू अमन उर्फ लाला गैंग ने कुन्हाड़ी थाने के ट्रांसपोर्ट नगर के व्यवसायी नवरतन शर्मा व उसके साथी दीपक पर चौथवसूली के उद्देश्य से फायरिंग की।

21 जून रू कोटा छोड़कर गैंग के सदस्य झालावाड़ के खानपुर पहुंचे। वहां व्यापारी महेश नारायण पर फायरिंग व चाकू से वार कर जानलेवा हमला कर 2ण्5 लाख रुपए लूट कर फरार हो गए।

23 जून रू गैंग के बदमाशों ने कोटा में सेन्ट्रल जेल के सामने बैठे अखलाक हुसैन पर पुरानी रंजिश के कारण जानलेवा हमला कर फायरिंग की। फायरिंग में वह बाल.बाल बच गया।