4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sports News: मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में उमेश ने 4, जेपी ने 3, विष्णु व हरमीत ने जीते दोहरे खिताब

नयापुरा स्थित जीके सिंघानिया बैडमिंटन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को हुए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 8 Jan 2018, 7:13 PM IST

SPORTS

कोटा .

नयापुरा स्थित जीके सिंघानिया बैडमिंटन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रविवार को हुए। इसमें उमेश अग्रवाल ने 4, जे.पी. भट्ट ने 3, विष्णु शर्मा व हरमीत सिंह ने दोहरे खिताब जीते।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि बैडमिंटन संघ के पूर्व चेयरमैन प्रेम भाटिया, वरिष्ठ सदस्य कमल गुप्ता, गोरधन सोनी, मोहन मेड़तवाल, संघ अध्यक्ष संजय फतहपुरिया एवं कोषाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। सचिव आशीष माहेश्वरी ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर चयनित खिलाड़ी बीकानेर में 19 से 21 फरवरी तक राज्य स्तरीय मास्टर्स प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Read More: उच्च शिक्षा मंत्री बोलीं - वीएमओयू में शिक्षकों के खाली पदों पर जल्द होगी भर्ती

35 वर्ष आयु वर्ग में विष्णु शर्मा ने जावेद खान को 21-17, 19-21, 22-20 से एवं डबल्स में जावेद के साथ मिलकर विकास शर्मा एवं संजीव अरोड़ा को 21-11, 9-21, 21-19 से हराकर फाइनल जीता।

40 वर्ष के एकल में विकास ने संजीव को 21-18, 21-8 से एवं डबल्स में अक्षय जैन ने आशीष माहेश्वरी के साथ मिलकर जावेद खान एवं मनीष चांडक को 21-12, 21-10 से पराजित कर खिताब जीता।

Read More: कोटा में फिर हुई कचरे में बड़ी धांधली, जानिए क्यों ले जाया जा रहा कचरे की जगह पत्थर और मलबा

45 वर्ष एकल में उमेश अग्रवाल ने अक्षय जैन को 21-19, 21-17 से एवं युगल में हरमीत सिंह आनंद के साथ मिलकर पीयूष भंडारी एवं कीर्ति वर्मा को 21-7, 17-21, 21-18 से पराजित कर खिताब जीता।

50 वर्ष एकल में कमल दलाल को पराजित कर तीसरा खिताब जीता। उमेश ने मिक्स डबल्स में जतिंदर कोहली के साथ खेलते हुए हरमीत सिंह एवं रेणु चतुर्वेदी को 21-14, 21-5 से हराकर चौथा खिताब जीता।

50 वर्ष डबल्स में हरमीत एवं कमल ने संदीप एवं रणधीर सिंह को 21-16, 21-17 से हराकर एवं वहीं 55 वर्ष डबल्स में संदीप कोहली एवं रणधीर सिंह की जोड़ी ने सुरेश मेहता एवं नरेश रलहन की जोड़ी को 21-12, 21-19 से हराकर जीत दर्ज की।

Read More: Sports News: राष्ट्रीय प्रतियोगिता - कोटा के हेमन्त का राजस्थान हाॅकी टीम में चयन

55 वर्ष एकल में सुरेश मेहता ने एच.के. शर्मा को 21-23, 21-8, 21-16 से पराजित कर खिताब जीता।

60 वर्ष एकल में पंकज भारती ने एच.के. शर्मा को हराया। इसी आयु वर्ग के युगल में जे.पी. भट्ट एवं एच.के. शर्मा विजेता रहे।

जे.पी. भट्ट ने 65 वर्ष एकल में सुदर्शन विजय को 21-10, 22-20 से एवं 65 वर्ष युगल में सुदर्शन विजय के साथ खेलते हुए अपना तीसरा खिताब प्राप्त किया। मास्टर्स महिला वर्ग के एकल में जतिंदर कोहली विजेता रहीं।