25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मर गई ममता: पैदा होते ही कलयुगी मां ने नवजात बेटी को कचरे के ढेर में फेंका, 3 घंटे दर्द से तड़पती रही मासूम

झालावाड़ जिले के गौतम नगर में कलयुगी मां ने अपनी नवजात बेटी को पैदा होते ही कचरे के ढेर में फेंक दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 14 Oct 2019, 12:11 PM IST

newborn baby

झालावाड़ में कलयुगी मां ने नवजात बेटी को कचरे के ढेर में फेंका, 3 घंटे दर्द से तड़पती रही मासूम

झालावाड़. भवानीमंडी के गौतम नगर में सोमवार सुबह हुए घटनाक्रम ने मां की ममता को तार-तार कर दिया। कलयुगी मां ने अपनी ममता को मारते हुए नवजात बालिका को जन्म लेते ही मरने के लिए कचरे के ढेर में फेंक दिया। लेकिन, कहते हैं मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है। बच्चे के रोने की आवाज सुन ग्रामीणों ने नवजात को कचरे के ढेर से उठाया और पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को भवानीमंडी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। नवजात पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों की सहायता से गौतम नगर निवासी आरोपी मां की तलाश कर हिरासत में ले लिया है। फिलहाल नवजात को फेंकने के कारणों का खुलासा नहीं हो हुआ है, पूछताछ जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Read More: डॉक्टरों के लिए मिनरल वाटर और मरीजों के लिए फंगस का पानी, पढि़ए, MBS Hospital में दोगलेपन की कहानी

जानकारी के अनुसार गौतम नगर निवासी एक महिला सुबह 6 बजे करीब अपनी नवजात बालिका को कचरे के ढेर पटक कर चली गई थी। यहां गुजर रहे ग्रामीणों को रोने की आवाज सुनाई देने पर वे मौके पर पहुंचे तो नवजात कचरे के ढेर में पड़ी हुई थी। उसकी सांसे चल रही थी। उन्होंने गांव के लोगों को सूचना दी। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह दौड़ता हुआ घटनास्थल पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चे को उठाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नवजात को कस्बे के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर झालावाड़ अस्पताल रैफर कर दिया। बताया जा रहा है कि नवजात पूरी तरह से स्वस्थ है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लोगों की सहायता से आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग