5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर महिला ने ऐसा क्यों कहा कि पुलिस व डॉक्टर कर रहे है मिलीभगत

सिर पर लोहे का पाइप गिरने से गंभीर घायल हुई कैथून निवासी सफीना बानो को डॉक्टर ने बिना देखे ही एमएलसी में फिट कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 1 Jun 2018, 12:12 PM IST

mbs hospital

महिला का आरोप, पुलिस व डॉक्टर ने मिलीभगत कर हालत गंभीर होते हुए भी कर दिया डिस्चार्ज

कोटा . सिर पर लोहे का पाइप गिरने से गंभीर घायल हुई कैथून निवासी सफीना बानो को डॉक्टर ने बिना देखे ही एमएलसी में फिट कर दिया। एमएलसी के आधार पर पहले तो महिला को डिस्चार्ज कर दिया गया लेकिन बाद में सर्जिकल वार्ड में डॉक्टर्स ने चेक कर उसे वापस भर्ती किया।

Read More: अधिकारियो की इतनी हिम्मत कि कर डाली प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अवहेलना

सफीना ने बताया कि 28 मई को वह पति सर्फुद्दीन के साथ कोटा आ रही थी। उनकी बाइक नॉर्दन बाइपास पुलिया के पास पंक्चर हो गई। पति पंक्चर बनाने चले गए, वह बेटे अवेशराजा को लेकर पेड़ की छाव में खड़ी हो गई।

OMG: कोटा में चौंकाने वाला मामला: पित्त की थैली से निकले इतने पत्थर कि गिनते-गिनते थक गए डॉक्टर

इस दौरान बाइपास का कार्य कर रहे मजदूरों से लोहे का पाइप छूटकर उसके सिर पर गिर गया। घायल होने पर उसे एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बयान 30 मई को लिए और एमएलसी में फिट बताकर डिस्चार्ज कर दिया गया। जबकि, तब तक सिटी स्कैन रिपोर्ट भी नहीं आई थी।

BIG NEWS: सरकार के तीर से फिर घायल हुआ हाड़ौती का अन्नदाता, कर्ज माफी से पहले मांग लिया ब्याज


परिजनों के विरोध के बाद उसे वापस सर्जिकल वार्ड डॉक्टर ने देखा और भर्ती किया। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस व डॉक्टर मिलीभगत कर जल्दी डिस्चार्ज करा रहे हैं, मामले को कमजोर कर रहे हैं, जबकि सिर में 8 टांके लगे हुए हैं, सिटी स्कैन रिपोर्ट में गंभीर चोट आई है।

राजस्थान पुलिस का Letter पढ़ उड़ गए सीएम के होश, केंद्र सरकार ने जारी कर दिया यह आदेश

कई बार मरीज की सुविधा के लिए तहरीर रिपोर्ट के बिना भी एमएलसी कर देते हैं, आरोप निराधार हैं।
डॉ. अरुण शर्मा, मेडिकल जूरिस्ट

नई दि‍ल्ली जैसा प्रगति‍ मैदान बनने के चक्कर में कहीं गायब ही न हो जाए कोटा दशहरा मैदान