1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा मवेशी से नहीं बनी बात, तो अब ‘सुअर’ पर आया निगम

पालकों के खिलाफ होगी कार्रवाई, ठेकेदार अधिकृत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 7 Jul 2018, 7:23 PM IST

pig

pig

कोटा. शहर में जानलेवा साबित हो रही आवारा मवेशियों की समस्या को दूर करने में नाकाम रहने वाला नगर निगम अब शहर को 'सुअर' मुक्त करेगा। इसके लिए अभियान चलाया जाएगा।

नारी विशेष-जिस देश में पैडमैन मूवी करोड़ों की कमाई कर लेती है,उस देश में सेनेटरी पैड्स के लिए क्यों मोहताज है नारी


निगम उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में सूअरों की प्रभावी रोकथाम के लिए सभी 'सुअर' पालकों को पाबंद किया गया है कि इन्हें खुला नहीं छोड़े। इन्हें सार्वजनिक स्थलों पर छोडऩे के कारण गदंगी फैलती है। दुर्घटना की आशंकाएं भी बनी रहती हैं।

Read More:इस यूनिवर्सिटी के अजीबो गरीब परीक्षा परिणाम देख कर चौंक जाएंगे आप

उन्होंने बताया कि पालतू 'सुअर' सार्वजनिक स्थान पर खुले में विचरण करते पाए जाने पर उन्हें पकड़कर संबंधिक पालक के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। 'पब्लिक न्यूसेंस' के प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सूअरों की धड़पकड़ के ठेकेदार अधिकृत कर दिया है। निगम के समस्त कर्मचारियों को भी पाबंद किया गया है कि उनके एवं उनके सम्बन्धियों द्वारा पाले गए सूअरों को बाड़े में बंद करें, नहीं तो कार्रवाई होगी।

नारी विशेष-बेटियां हमारी ताकत और गुरुर हैं,उन्हें उड़ान भरने का अवसर दें

72 सांड व मवेशी पकड़े
कोटा. निगम दस्ते ने गुरुवार रात व शुक्रवार दिन में कार्रवाई कर 72 आवारा मवेशियों को पकड़कर गोशाला भेज दिया। निगम उपायुक्त राजेश डागा ने बताया कि शुक्रवार को महावीर नगर प्रथम व विश्वकर्मा नगर इलाकों में कुल 36 मवेशी पकड़े। गुरुवार रात को कुन्हाड़ी के रिद्वि सिद्वी नगर व रामपुरा बाजार क्षेत्र में 36 सांडों को पकड़ा गया। एक सप्ताह से चल रहे अभियान में अब तक करीब साढ़े तीन सौ आवारा मवेशी पकड़े जा चुके हैं। सड़कों पर चारा बेचने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

Read More:आईआईटी-एनआईटी काउंसलिंग-द्वितीय राउण्ड में आईआईटी की 4 व एनआईटी 329 सीटें रह गई खाली