
कांग्रेस नेता को मुख्य अतिथि बनाया तो आग बबूला हुआ भाजपा विधायक का भाई, पालिकाध्यक्ष पति को बीच चौराहे पर पीटा
लाखेरी. बूंदी जिले के लाखेरी कस्बे में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब गांधी जयंती ( Gandhi Jayanti ) के उपलक्ष्य में आयोजित कवि सम्मेलन ( Poet Conference ) में कांगे्रस नेता को मुख्य अतिथि बनाने ( Congress leader ) पर भड़के भाजपा विधायक ( BJP MLA ) के भाई ने पालिकाध्यक्ष पति से मारपीट कर दी। (MLA Brother Beating to Lakheri municipality President Husband ) इससे राजनीति गलियारों में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
Read More: बड़ी खबर: कोटा कलक्टर बोले-मैं हाथ जोड़ूं या पैर पकड़ूं , एक माह में जनता को दिलाऊंगा मकानों का पैसा...
दरअसल, कवि सम्मेलन में मुख्य अतिथि के नाम को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर देर रात विधायक चन्द्रकांता मेघवाल के भाई ने नगर पालिकाध्यक्ष के पति के साथ मारपीट कर दी। नगर पालिकाध्यक्ष कुसुमलता महावर के पति पवन कुमार महावर ने पुलिस थाने में परिवाद देकर बताया कि गांधी जयंती के उपलक्ष्य में नगरपालिका के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का कार्यक्रम था।
कवि सम्मेलन में कांग्रेस नेता और पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत को मुख्य अतिथि बनाया गया। रात 12 बजे विधायक चंद्रकांता मेघवाल के भाई मुरलीधर ने बोयत को मुख्य अतिथि बनाने पर आपत्ति जताते हुए उसे फोन पर धमकाया और फिर चौराहे पर बुलाया। चौराहे पर पहुंचने के बाद मुरलीधर ने उसके साथ मारपीट कर दी। महावर ने मुरलीधर द्वारा फोन पर धमकाने की रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंपी हैं। लाखेरी नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड है। इस सम्बंध में पुलिस ने बताया कि महावर की रिपोर्ट पर मुरलीधर के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Published on:
14 Oct 2019, 9:00 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.