
कोटा. रेलवे कॉलानी थाना क्षेत्र की जगदम्बा कॉलोनी निवासी कुछ दबंगों ने चोर बताकर एक राहगीर की बेरहमी से लाठियों से पिटाई कर डाली। ( mob beet an innocent Person ) कॉलोनी के लोगों ने भी उस पर जमकर चप्पलें और थप्पड़ बरसाए। कानून ( Law and order ) को धता बता खुद ही इंसाफ करने पर अमादा भीड़ ने पुलिस को मामले की जानकारी देना तक जरूरी नहीं समझा। पिटाई के बाद राहगीर जैसे-तैसे इन लोगों के चंगुल से निकलकर भागा।
Read More: तरक्की के साइड इफैक्ट:कैमिकल लोचे का शिकार हुआ दिमाग, असल जिंदगी पर भारी पड़ी काल्पनिक दुनिया
जगदम्बा कॉलोनी के लोगों ने शनिवार को गली से गुजर रहे एक अधेड़ को धर दबोचा। कॉलोनी वासियों ने बताया कि एक टेंट व्यवसायी ने उस पर चोर होने का आरोप लगाया तो कुछ लोगों ने उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद उन्मादी भीड़ ने उसे कॉलोनी के एक बिजली के खंभे से बांध दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने उसके पैरों और पीठ पर जमकर डंडे बरसाए। राहगीर को पीटते हुए देख खासी भीड़ इक_ी हो गई, लेकिन उसे बचाने और रेलवे कॉलोनी ( Railway Colony ) पुलिस को सूचना देने के बजाय भीड़ में मौजूद महिलाएं चप्पलों से पीटने लगीं तो युवक थप्पड़ ( Slap ) मारने में जुट गए। कॉलोनीवासियों ने बताया कि काफी देर तक पीटने के बाद जब वह अधमरा हो गया तो भीड़ उसे खंभे से बंधा छोड़ गई। कुछ लोगों से गुहार लगाने के बाद जैसे तैसे वह अधेड़ वहां से छूटकर भागा।
Read More: अब जनता की शिकायत पर पुलिस की लगेगी क्लास, फीडबैक अच्छा नहीं मिला तो सस्पेंड होंगे पुलिसकर्मी
वायरल हुआ वीडियो तो दौड़ी पुलिस
रविवार को जब इस घटना का वीडियो वायरल ( video viral ) हुआ तो रेलवे कॉलोनी पुलिस ( Police ) को घटना की जानकारी मिली। सीआई के छुट्टी पर होने पर कामकाज देख रहे थानेदार हंसराज खुद मौका मुआयना करने जगदम्बा कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने बताया कि लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई घटना के बारे में जानकारी नहीं दे सका। सोमवार को एक बार फिर गहनता से पड़ताल की जाएगी और जिन लोगों ने कानून को हाथ में लिया है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी तक पुलिस राहगीर की पिटाई करने वालों की पहचान नहीं कर सकी है।