29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां ने बॉय फ्रेंड से बात करने पर डांटा तो किशोरी पहुंच गई थाने, ​शिकायत सुनकर पुलिस भी चौंक गई

कोटा शहर में बॉय फ्रेंड से मोबाइल पर बात करने को लेकर मां की डांट के बाद एक किशोरी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस को पूरी बात बताकर किशोरी ने घर जाने से इनकार कर दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 4 Dec 2022, 1:44 AM IST

मां ने बॉय फ्रेंड से बात करने पर डांटा तो किशोरी पहुंच गई थाने, ​शिकायत सुनकर पुलिस भी चौंक गई

मां ने बॉय फ्रेंड से बात करने पर डांटा तो किशोरी पहुंच गई थाने, ​शिकायत सुनकर पुलिस भी चौंक गई

कोटा शहर में बॉय फ्रेंड से मोबाइल पर बात करने को लेकर मां की डांट के बाद एक किशोरी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस को पूरी बात बताकर किशोरी ने घर जाने से इनकार कर दिया। इस पर किशोरी को पुलिस ने बाल कल्याण समिति सदस्य के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया गया है।

बाल कल्याण समिति सदस्य के अनुसार काउंसलिंग में 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि वह मोबाइल पर उसके दोस्त से बात करती थी। इसके लिए मां उसे डांटती थी। मां की डांट से नाराज होकर वह बोरखेड़ा थाने पहुंच गई और पुलिस को शिकायत की। किशोरी ने बताया कि वह एक दिन पहले भी पुलिस थाने गई थी, तब पुलिस ने समझाइश कर उसे घर भेजा था, लेकिन दूसरे दिन किशोरी फिर थाने पहुंच गई। अब किशोरी का कहना है कि वह घर नहीं जाना चाहती। इस कारण उसे तेजिस्वनी बालिका गृह में अस्थाई आश्रय दिलाया है।