4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शायद! ​दिलों के दर्द को कम करने के लिए पुलिस कर रही ये काम

'दर्द दिलों के कम हो जाते...' कोटा में थानों के बेसिक फोन की रिंग टोन में बज रहे ये फिल्मी गीत...।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

ritu shrivastav

•

Updated: 1 Nov 2017, 3:03 PM IST

Film Song, Police Helpline Number, Ring Tone, Police Department kota,Crime, Crime in Kota,  Police in Kota, Kota, Kota News, Rajasthan Patrika, Patrika News

थानों की रिंग टोन पर गीत

दर्द दिलों के कम हो जाते, मैं और तुम गर हम हो जाते.....लो मान लिया हमने, है प्यार नहीं तुमको....जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीश तिहूं लोक उजागर....। ये फिल्मी गाने और हनुमान चालीसा की चौपाई हैं, सभी जानते हैं, लेकिन ये गीत न तो सड़कों पर सुनाई दे रहे हैं और न ही सिनेमाघरों में। इन दिनों ये फिल्मी गीत शहर के कई पुलिस थानों के बेसिक फोन नम्बरों पर 'रिंग टोन' के रूप में सुनाई दे रहे हैं। जब भी कोई व्यक्ति थानों के बेसिक नम्बर पर फोन करता है तो उसे पहले तो फिल्मी धुन सुनाई देती है, फिर बाद में 'हैलो'।

Read More: बुरी खबर: अब कोटा में पनप रहा नए तरह का डेंगू, प्लेटलेट्स कम फिर भी रिपोर्ट नेगेटिव

छह थानों में बज रहे गीत

शहर के 18 थानों में से छह, किशोरपुरा, मकबरा व रामपुरा थानों के फोन में 'दर्द दिलों के कम हो जाते...' गीत सुनाई देता है तो दादाबाड़ी और महावीर नगर थानों के फोन में हनुमान चालीसा की चौपाई 'जय हनुमान ज्ञान गुण सागर..' सुनाई दे रही है। इसी तरह जीआरपी थाने में फोन करने पर 'तो लो मान लिया हमने, है प्यार नहीं तुमको...' सुनाई देती है। अनंतपुरा थाने में फोन करने पर लम्बे समय से यही सुनाई दे रहा है कि 'यह नम्बर अस्तित्व में नहीं है'। शेष थानों के फोन में साधारण फोन की तरह की घंटी बज रही है।

Read More: यदि आप अपने घर में कोटा स्टोन लगाने का सोच रहे हैं, तो पहले पढ़े ये खबर

पीपुल्स वॉइस: देशभक्ति धुन बजे तो बेहतर

लोगों का कहना है कि थानों के फोन में फिल्मी गीत बजना अच्छा नहीं लगता है। यहां तो देश भक्ति गानों की धुन बजनी चाहिए। क्योंकि थानों में अधिकतर पीडि़त व परेशान लोग ही फोन करते हैं। ऐसे में उन्हें गानें सुनने को मिले और वह भी काफी देर तक कोई फोन रिसीव नहीं करे तो उसे बुरा लगता है।

Read More: निगम आयुक्त के सामने लगी सफाई कर्मियों की क्लास, हाजरी लगी तो आधे से ज्यादा श्रमिक मिले 'लापता'

दिन में तल्खी, सुबह शाम सर्दी का अहसास

अब हाड़ौती में सर्दी का अहसास होने लगा है। सुबह के समय शिशु हल्के ऊनी कपड़े पहने नजर आते हैं। वहीं शाम को भी सर्दी लगने लगी है। पारा दिनों दिन गिर रहा है। कोटा शहर का मंगलवार का अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम 17.5 डिग्री मापा गया। बूंदी जिले मेंं हालांकि दिनभर तेज धूप रही। लेकिन सुबह और रात को सर्दी लगने लगी है। यहां अधिकतम तापमान 35.5, न्यूनतम 16 डिग्री रहा। बारां जिले में भी तेज धूप रही। अधिकतम तापमान 33, न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहा। झालावाड़ जिले में सर्दी के असर के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 34, न्यूनतम 15।