19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / प्रताप ऐसा कि वर्धमान महावीर मय हो गया खुला विवि…. पढि़ए पूरी खबर

प्रताप ऐसा कि वर्धमान महावीर मय हो गया खुला विवि…. पढि़ए पूरी खबर

कोटा से अमिट स्मृतियां जुड़ी हैं मुनि तरुण सागर की, 22 वर्ष पूर्व किया था चातुर्मास, सान्निध्य में हुआ ऐतिहासिक पंचकल्याणक महोत्सव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 1 Sep 2018, 9:47 PM IST

kota news

प्रताप ऐसा कि वर्धमान महावीर मय हो गया खुला विवि.... पढि़ए पूरी खबर

कोटा. मुनि तरुण सागर सेे कोटा की भी अमिट स्मृतियां जुड़ी हुई हैं। पुराने लोग बताते हैं कि मुनि जब भी कोटा आए, चंबल धरा महावीरमय हो गई। जानकारों का कहना है कि यह मुनि का ही प्रभाव था कि कोटा खुला विवि का नामकरण वर्धमान महावीर के नाम पर हुआ।

125वां राष्ट्रीय दशहरा मेला : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट ठेकेदार को करना था काम, अब आनन-फानन में करेगा निगम

सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्कालीन अध्यक्ष राजमल जैन पाटौदी के अनुसार तरुण सागर वर्ष 2000 के आखिर में कोटा आए थे, वे तब यहां चार से पांच माह प्रवास पर रहे। उनके सान्निध्य में वर्ष 2001 में 21 से 26 अप्रेल तक जिनबिंब पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन हुआ। दशहरा मैदान में हुए कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मंत्री शांति धारीवाल भी आए। कोटा खुला विश्वविद्यालय बन चुका था, नामकरण नहीं हुआ था। संत के प्रभाव को देखते हुए विवि का नाम तत्कालीन सरकार ने कोटा वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय कर दिया गया। पाटौदी बताते हैं कि मुनितरुण सागर के वचनों को कड़वे प्रवचन कहे जाते हैं। वे जन जन के संत थे।

तब छोटा पड़ गया था रामपुरा

तरुण क्रांति मंच के अध्यक्ष मनोहर लाल गोटेवाला बताते हैं कि मुनि 1996 में भी कोटा आए थे। उन्होंने कोटा में चातुर्मास किया। तब कोटा में गजरथ महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर तो रामपुरा में पैर रखने की जगह नहीं मिली। खुद गोटेवाला व चेतन सर्राफ भीड़ के बीच संत को कंधे पर बिठाकर रघुनाथ चौक स्थित धर्मसभा स्थल तक लाए। वे बताते हैं कि संत जन जन थे, उनके ओजस्वी प्रवचन लोगों को झकझोर देने वाले हैं। 15 अगस्त 1996 को मल्टी परपज स्कूल में उनके राष्ट्र के नाम एक संदेश में भी लोगों का सैलाब उमड़ा था।