18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारी ने वाटर कूलर से पानी पीया तो भड़के पालिकाध्यक्ष और ईओ, अपमानित कर कार्यालय से भगाया, मचा बवाल

Racist Attacked: कोटा में सफाई कर्मचारियों ने कैथून नगर पालिकाध्यक्ष व ईओ पर जातिगत तौर से अपमानित करने का पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।
2 min read
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Jul 30, 2019

Racist Attacked

सफाई कर्मचारी ने वाटर कूलर से पानी पीया तो भड़क उठे कैथून पालिकाध्यक्ष और ईओ, अपमानित कर कार्यालय से भगाया, मचा बवाल

कैथून. यहां नगर पालिका के सफाई कर्मचारियोंने सोमवार को नगरपालिका अध्यक्ष आइना महक व कार्यवाहक अधिषाशी अधिकारी के खिलाफ जातिगत तौर से अपमानित ( Racist Attacked ) करने व कार्यालय से बाहर निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। ( Humiliated by racial abuse ) थानाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।

Read More: कोटा में तीन मगरमच्छों ने घेरकर बालक पर किया हमला, सिर खींचकर ले गया नदी में, रात तक नहीं चला पता

पुलिस को सौंपी रिपोर्ट के अनुसार दोपहर में पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी की ओर से सफाई कर्मचारियों की हाजिरी भरी जा रही थी। इस दौरान एक सफाई कर्मचारीकार्यालय में लगे वाटरकूलर पर पानी पीने लग गया। इस पर पालिका अध्यक्ष व अधिषाशी अधिकारी ने कूलर से पानी पीने से मना करते हुए जातिगत रूप से अपमानित करते हुए कार्यालय से बाहर चले जाने को कहा। अन्य सफाई कर्मचारियों को भी जातिगत रूप से अपमानित कर बाहर भगा दिया।

Read More: कोटो में तेज बारिश से चंबल, कालीसिंध व उजाड़ नदी उफान पर, पार्वती में उतरा पानी, खेत लबालब

धरने के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

सफाई कर्मचारियों के अनुसार पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज नहीं करने पर सफ ाई कर्मचारियों ने प्रतिपक्ष की नेता गायत्री शर्मा के साथ थाना परिसर में धरना दिया। इसके बाद प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

आरोप निराधार

अपमानित करने या बाहर निकल जाने को कहने जैसी कोई घटना नहीं हुई। आरोप निराधार है। अधिशासी अधिकारी ने नालों की सफ ाई के लिए कहा था। इसके अलावा और कोई घटना नही हुई।

आइना महक, अध्यक्ष कैथून नगरपालिका

मिला है परिवाद

पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी के खिलाफ परिवाद मिला है। इसे जांच में लिया गया है। कैथून थाना अधिकारी आनन्द सिंह इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद शिकायत सही पाए जाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

रणविजयसिंह, पुलिस उपअधीक्षक