कोटा . नगर निगम प्रशासन आखिर आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए शुक्रवार को सड़कों पर उतरा और दो दर्जन मवेशी पकड़कर गोशाला भेजे। निगम की टीम ने महावीर नगर विस्तार योजना क्षेत्र में कार्रवाई कर वहां से करीब दो दर्जन आवारा मवेशियों को पकड़ा। निगम उपायुक्त राजेश डागा ने बताया पार्षद ने शिकायत की थी कि उसके वार्ड में आवारा मवेशियों की अधिक संख्या में है। एेसे में निगम टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद दो दर्जन से अधिक आवारा मवेशियों को पकड़ गोशाला में छोड़ा।