2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोटा
Collection of Notes: नाथूलाल का नंबर प्रेम, सवा लाख के विशेष अंक वाले नोटों का संग्रह
Play video

Collection of Notes: नाथूलाल का नंबर प्रेम, सवा लाख के विशेष अंक वाले नोटों का संग्रह

यूं तो नोट अपने आप में खास होते है, लेकिन ये बेहद खास तब हो जाते हैं, जब इन नोटों में खास अंक मिले जाते हैं। ऐसे ही खास अंकों वाले नोटों का संग्रह करने में जुटे हैं बोरखेड़ा निवासी 69 वर्षीय नाथूलाल साधवानी।

Google source verification

यूं तो नोट अपने आप में खास होते है, लेकिन ये बेहद खास तब हो जाते हैं, जब इन नोटों में खास अंक मिले जाते हैं। ऐसे ही खास अंकों वाले नोटों का संग्रह करने में जुटे हैं बोरखेड़ा निवासी 69 वर्षीय नाथूलाल साधवानी। साधवानी के पास खास नंबर वाले नोटों का खजाना है। साधवानी वर्ष 2010 से नोटों का संग्रह करने में लगे हैं। साधवानी मानते हैं कि जीवन में अंकों का बड़ा महत्व होता है। इसलिए उन्हें अनूठे नम्बर के नोटों का संग्रह करने की धुन है। उन्होंने वर्ष 2010 से अब तक करीब सवा लाख रुपए के विशेष अंक वाले नोट एकत्रित कर लिए हैं।

ऐसे हुई धुन सवार
मेडिकल स्टोर पर एकांउट का काम करने के दौरान एक व्यक्ति ने साधवानी से 786 वाले नोट की मांग की। कुछ दिन बाद एक नोट ऐसा आया तो उन्होंने उसे दे दिया। उसके बाद उन्हें भी विशेष अंक वाले नोटों के संग्रह की लगन लग गई, जो अब तक जारी है।

इस तरह के खास अंक
नाथूलाल के पास भारतीय मुद्रा के 10, 20, 100, 200, 500, 1000, 2000 के नोटों का संग्रह है। इनमें 2 हजार के 23 नोट, 500 के 107, 200 के 2, 100 के 171, 50 के 7, 20 के 5 व 10 के 14 नोटों में अंतिम अंक 786 है। इसके अलावा 000008, 000001, 500000, 100000 व 1000000 सीरीज (यूनिक नम्बर) के भी कई नोट हैं।

…तो हुई पीड़ा
संग्रहित नोटों को खोने की पीड़ा नोटबंदी के दौरान हुई। मुश्किल से संग्रहित 500 व 2000 के 21 हजार रुपए नोटबंदी में बैंक में वापस जमा करवाने पड़े। अभी दो हजार के 23 नोट हैं, जिन्हें भी सितम्बर से पहले बैंक में जमा कराने पड़ेगा।