खास बात है कि कोटा शहर कोचिंग हब होने के कारण बेवजह बदनाम हो रहा है जबकि यहां 2024 में 40 फीसदी स्टूडेंट सुसाइड के केस कम हुए हैं। आंकड़ों में कोटा देश में 30वें पायदान पर है। यहां पिछले दस सालों में 127 स्टूडेंट्स ने सुसाइड किया। देश में सबसे ज्यादा स्टूडेंट सुसाइड वाले शहरों में दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कानपुर, नागपुर, हैदराबाद, अहमदाबाद, सूरत, इंदौर, भोपाल और पुणे जैसे शहर शामिल हैं।