
बूढ़ादीत. क्षेत्र में नौलाइयों में आग लगने की घटनाएं अब आम हो गई हैं। शुक्रवार को बनेठिया गांव के पास नौलाइयों में आग लगने से 250 बीघा से अधिक में फसल के अवशेष जल कर राख हो गए। तेज हवा होने से आग बनेठिया गांव के अंतिम छोर पर स्थित नई बस्ती की ओर पहुंच गई।
Read More:Breaking News:पुलिस से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, कोटा के रंगबाड़ी बालाजी मंदिर परिसर में पीया कीटनाशक
दूसरे हिस्से में स्थित बबूलों तक भी आग पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने सूझबुझ दिखाते हुए दमकल की सहायता से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर बूढ़ादीत हेड कांस्टेबल महावीर यादव मय जाप्ते, कानूगो भैरूलाल, हल्का पटवारी ललतेश मौके पर पहुंच गए थे। आग से गांव के बाहर कुंभकार ने मटके को पकाने के लिए बनाया आहू व गुमटी नौलाइयों में लगी आग की चपेट में आने से जल कर राख हो गए। कुंभकार के करीब 6 दर्जन से अधिक पके हुए मटके भी आग की चपेट में आने से चटक गए। कंडे भी राख हो गए।
Read More:यदि आप भी बनना चाहते है लेक्चरर तो जानिए क्या बदलाव हुए है शैक्षणिक योग्यताओ में....
देर से पंहुची दमकल
तेज हवा चलने से आग बस्ती की ओर बढऩे लगी तो ग्रामीणों ने उपखण्ड अधिकारी तारामती वैष्णव व तहसीलदार नवनंद सिंह को सूचित किया। कोटा मुख्यालय से करीब डेढ़ घंटे बाद दमकल मौके पर पंहुची।
दमकल की मांग
क्षेत्र में नौलाइयों में आगजनी की घटना बढऩे के बाद ग्रामीणों ने पंचायत समिति मुख्यालय पर दमकल की व्यवस्था करवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि कोटा जिला मुख्यालय व सीएफसीएल गढ़ेपान से दमकलों को उजाड़ क्षेत्र में पंहुचने के लिए करीब दो से ढाई घंटे का समय लग जाता है।
Read More:शिक्षा नगरी में पारा आसमान चढ़ा
निर्देश हवा
घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कलक्टर ने खेत मालिक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अब तक करीब आधा दर्जन से अधिक नौलाइयों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन किसी पर भी प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Published on:
28 Apr 2018, 2:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.