
NEET UG 2024: ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार 18 मार्च से
नीट यूजी के ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 18 मार्च से 20 मार्च तक चलेगी। एनटीए की सूचना के अनुसार, विद्यार्थी सभी फील्ड्स एवं अपलोड किए गए दस्तावेजों की त्रुटियों में सुधार कर सकेंगे। यहां तक की आधार का पुनः ऑथेंटिकेशन भी किया जा सकेगा। जेंडर, कैटेगरी, पीडब्लूडी स्टेटस में सुधार के लिए अतिरिक्त फीस देय होगी। जबकि ऑनलाइन आवेदन के समय रजिस्टर्ड ईमेल-एड्रेस तथा मोबाइल फोन नंबर में परिवर्तन संभव नहीं होगा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन में सुधार का यह पहला एवं आखिरी मौका है। विद्यार्थी त्रुटि सुधार की प्रक्रिया में विशेष सावधानी बरतें।
14 लाख तक पहुंचेगा नीट-क्वालिफाइड विद्यार्थियों का आंकड़ा
पिछले वर्षों के आंकड़ों के अनुसार लगभग 56प्रतिशत विद्यार्थी उपरोक्त प्रवेश परीक्षा के तहत काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई करते हैं। इस वर्ष 2024 के लिए 25 लाख से अधिक विद्यार्थियों के परीक्षा में सम्मिलित होने की संभावना है। ऐसी स्थिति में यदि फिर से 56 प्रतिशत विद्यार्थी क्वालीफाई करते हैं तो यह आंकड़ा 14 लाख पहुंचता है। इसमें
क्वालीफाइंग कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त कर 15 प्रतिशत सेंट्रल तथा 85 प्रतिशत स्टेट काउंसलिंग कोटा की पात्रता हासिल करते हैं। क्वालिफाइड 14 लाख विद्यार्थियों में से लगभग 1 लाख विद्यार्थी ऑल इंडिया कोटा के तहत एम्स, जिप्मेर तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की एमबीबीएस सीटों के लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए इन विद्यार्थियों को 1000 रुपए नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस अदा करनी होगी। लगभग 3 लाख विद्यार्थी डीम्ड यूनिवर्सिटीज की एमबीबीएस सीटों के लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए इन विद्यार्थियों को 5000 रुपए नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस के जमा कराने होंगे।
1 लाख विद्यार्थी क्वालिफाइ करते हैं राजस्थान से
एकपर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में राजस्थान से 1.48 लाख विद्यार्थियों ने रजिस्टर किया था। जिनमें से 1 लाख विद्यार्थी सेंट्रल तथा स्टेट काउंसलिंग के लिए क्वालीफाई कर गए थे। क्वालिफाइड विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर राजस्थान का महाराष्ट्र तथा उत्तर प्रदेश के पश्चात तीसरा स्थान है। वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 1.37 लाख, महाराष्ट्र से 1.31 लाख विद्यार्थियों ने क्वालीफाई किया था। राजस्थान 1 लाख के आंकड़े के साथ तीसरे स्थान पर था। जिस तरह से राजस्थान का सफलता प्रतिशत बढ़ रहा है।
Updated on:
16 Mar 2024, 4:33 PM IST
Published on:
16 Mar 2024, 4:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.