30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नीट यूजी: आवेदन प्रक्रिया शुरू,परीक्षा पैटर्न भी बदला

नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 के तत्वावधान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी-2021 प्रवेश परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। इस परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम से शुरू हो गई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 13 Jul 2021, 10:09 PM IST

नीट यूजी: आवेदन प्रक्रिया शुरू,परीक्षा पैटर्न भी बदला

नीट यूजी: आवेदन प्रक्रिया शुरू,परीक्षा पैटर्न भी बदला

कोटा. नेशनल मेडिकल कमीशन एक्ट 2019 के तत्वावधान में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी-2021 प्रवेश परीक्षा का संचालन किया जा रहा है। इस परीक्षा की आवेदन प्रक्रिया मंगलवार शाम से शुरू हो गई। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी के माध्यम से एमबीबीएस, बीडीएस, बीएमएस, बीयूएमएस, बीएचएमएस, बीवाईएमएस आंशिक रूप से वैटेनरी तथा नर्सिंग कोर्सेज में प्रवेश दिया जाएगा। इस वर्ष कैंडिडेट को दो चरणों में आवेदन पत्र भरना होगा। जिसमें पहले चरण में परीक्षार्थी की बेसिक इनफ ोर्मेशन, शैक्षणिक योग्यता, पता इत्यादी जानकारी शामिल है। दूसरे चरण के आवेदन पत्र भरने की तिथि बाद में जारी की जाएगी। फ ोटो में मास्क नहीं पहनना है। डार्क गोगल्स एवं टोपी वाले फ ोटो भी मान्य नहीं होंगे। बाएं हाथ के अंगूठे के निशान तथा हस्ताक्षर भी प्रथम चरण में अपलोड करने होंगे। यह परीक्षा पेन पेपर मोड पर होगी।

राजस्थान में यह रहेंगे परीक्षा केन्द्र
राजस्थान में यह परीक्षा कोटा, जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, बीकानेर में होगी। इस परीक्षा में 17 से 18 लाख स्टूडेंट्स शामिल होने की संभावना है। परीक्षा से एमबीबीएस की करीब 84 हजार, बीडीएस की 28 हजार के साथ अन्य कोर्सेज की करीब डेढ़ लाख सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा की फ ीस गत वर्ष के अनुसार ही रखी गई है।

13 भाषाओं में होगी

प्रवेश परीक्षा 13 भाषाओं में होगी, जबकि गत वर्ष तक यह परीक्षा 11 भाषाओं में ली गई थी। इस वर्ष दो भाषाएं जोड़ते हुए 13 की गई है।

एडमिट कार्ड परीक्षा के तीन दिन पहले जारी होंगे

नोटिफि केशन के अनुसार, आवेदन 13 जुलाई से 6 अगस्त रात 11.50 बजे तक लिए जाएंगे। फ ीस जमा करवाने की अंतिम तिथि 7 अगस्त रात 11.50 बजे तक होगी। 8 से 12 अगस्त के मध्य आवेदन पत्र में करेक्शन किए जा सकेंगे। परीक्षा केन्द्रों की घोषणा 20 अगस्त को की जाएगी। एनटीए की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड परीक्षा के 3 दिन पहले जारी किए जाएंगे। परीक्षा 12 सितम्बर को तीन घंटे की दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगी। यह परीक्षा देश के 198 शहरों में आयोजित की जाएगी।

परीक्षा पैटर्न बदला
इस वर्ष नीट यूजी 2021 के पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत चारों विषयों के सेक्शन में 35 प्रश्न तथा सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे। इस तरह से पूरा पेपर फि जिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी व जूलोजी के 200 प्रश्नों का होगा। जिसमें से सेक्शन बी के 15 प्रश्नों में से कोई 10 करने होंगे। ऐसे में स्टूडेंट्स को 200 में से 180 प्रश्न हल करने होंगे। अधिकतम अंक गत वर्ष की तरह 720 ही होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक का है। गलत प्रश्न होने पर 1 अंक का ऋ णात्मक मूल्यांकन होगा। गत वर्ष की परीक्षा में सेक्शन ए व बी का विभाजन नहीं था। कुल 180 प्रश्न दिए जाते थे।

नीट-पीजी की तिथि भी जारी
नीट पीजी प्रवेश परीक्षा की तिथि भी मंगलवार को जारी कर दी गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर बताया कि नीट पीजी 2021 की परीक्षा 11 सितम्बर को होगी। यह परीक्षा पूर्व में 18 अप्रेल को होना प्रस्तावित थी। इसके साथ ही 22 जुलाई को एम्स अपनी आईएनआईसीईटी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा। जिसके तहत एम्स नई दिल्ली, अन्य एम्स, पीजीआई एमईआर चंडीगढ़, जिपमेर पु्ड्डुचेरी तथा निमहेंस बेंगलुरू में एमडी एमएस में प्रवेश दिया जाएगा।