19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Kota / खुशखबरी : अब नए अस्पताल में भी हो सकेगा इस गंभीर बीमारी का इलाज…

खुशखबरी : अब नए अस्पताल में भी हो सकेगा इस गंभीर बीमारी का इलाज…

एमबीएस अस्पताल के बाद अब न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भीडायबिटिज क्लिनिक की सौगात मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 12 Apr 2018, 8:24 PM IST

new hospital

कोटा . डायबिटिज के लगातार बढ़ रही मरीजों की संख्या को देखते हुए एमबीएस अस्पताल के बाद अब न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भी
डायबिटिज क्लिनिक की सौगात मिलेगी। यह क्लिनिक इसी माह में खुल जाएगा। इससे डायबिटिज के मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।
एमबीएस अस्पताल में डायबिटिज क्लिनिक के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को आयोजित एक कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गिरीश वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमबीएस अस्पताल में 17 अप्रेल 2010 को डायबिटिज क्लिनिक की शुरू हुआ था। यहां वर्तमान में 1400 से ज्यादा मरीज पंजीकृत है। प्रतिदिन 60 से 70 मरीज आते है। प्रत्येक शुक्रवार को डायबिटिज क्लिनिक पर नि:शुल्क डायबिटिज की जांच, चिकित्सा परामर्श, नि:शुल्क दवाइयां, इंसुलेशन, आहार विशेषज्ञ द्वारा डायबिटिज मरीजों को खान-पान की जानकारी आदि सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है।

कमरा न. 6 में शुरू होगा क्लिनिक
नए अस्पताल में इसी माह में कमरा नम्बर 6 में डायबिटिज क्लिनिक शुरू किया जाएगा। यह क्लिनिक प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक खुलेगा। इसके विभागाध्यक्ष डॉ. एसआर मीणा होंगे व प्रभारी डॉ. मनोज सलूजा होंगे। नए अधीक्षक डॉ. देवेन्द्र विजयवगीज़्य ने बताया कि नए अस्पताल में डायबिटिज क्लिनिक खुलने से लोगों के समय व धन की बचत होगी। यहां पूरी डॉक्टरों की टीम डायबिटिज मरीजों को व्यवहारिक रूप से जांच कर उनके खान-पान व इलाज से संबंधित जानकारी देगी। इस अवसर पर डॉ. अब्दुल वहिद, डॉ. राकेश उपाध्याय, डॉ. एआर पठान आदि मौजूद रहे।

Read More: नीर की पीर: चम्बल किनारे फिर भी प्यासे, 400 बोरिंग होने के बावजूद नहीं मिल रहा पानी

मधुमेह परिचर्चा, जागरूकता व जांच शिविर 15 को
प्राचार्य ने बताया कि डायबिटिज क्लिनिक के आठ वषज़् पूरे होने के उपलक्षय में 15 अप्रेल को आरके पुरम स्थित वसुंधरा वाटिका में मधुमेह परिचचाज़्, जागरूकता व जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर सुबह 6.30 से 9.30 तक चलेगा। इस दौरान मधुमेह रोग पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता होगी। जिसमें मरीजों को पारितोषित में ग्लुकोमीटर भेंट किया जाएगा।