24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चोरी की LIGHT से रोशन थी बस्‍ति‍यां, KEDL ने उठाया यह कदम

अवैध कनेक्शन काटे तब जाकर लोगों ने लगवाया मीटर ,प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों को हाथों-हाथ बांटा कनेक्शन सालों से चला रहे थे अवैध कनेक्शन...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Shailendra Tiwari

•

Updated: 28 May 2018, 9:34 PM IST

कोटा . कोटा इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (केईडीएल) के कर्मचारियों ने सोमवार सुबह डीसीएम और इंद्रा गांधी नगर इलाके में अवैध रूप से चल रहे सैकड़ों बिजली कनेक्शन काट दिए। नाराज लोगों ने बिजली कंपनी के कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जिसके बाद कंपनी के अधिकारियों ने बिजली चोरी करने वालों को दो जून तक वैध कनेक्शन लेने की हिदायत देकर बिजली जोड़ दी।

कोटा में विजली वितरण की व्यवस्था देख रही निजी कंपनी केईडीएल को बिजली चोरों ने खासा छका रखा है। डीसीएम इलाके में तीन बार कैंप लगाने के बावजूद सालों से चोरी की बिजली जला रहे लोग कनेक्शन लेने को राजी नहीं है। इससे आजिज आकर केईडीएल के कर्मचारियों ने सोमवार तड़के डीसीएम और इंद्रा गांधी नगर इलाके में 300 से ज्यादा लोगों के बिजली काट दी। अचानक हुई इस कार्रवाई से गुस्साए लोगों ने स्माल स्केल इंडस्ट्रीज एरिया स्थिति कंपनी के कार्यालय का घेराव कर लिया।

दर्जनों लोग चिलचिलाती धूप में बिजली दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करते रहे, लेकिन कंपनी के कर्मचारियों ने अवैध रूप से चल रहे बिजली कनेक्शनों को दोबारा जोडऩे से साफ इन्कार कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में शामिल अक्षय वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, इंद्रा कलोशिया, विक्रम और महावीर कलोशिया ने बताया कि बस्ती में रहने वाले सभी लोग मजदूर तबके के हैं और सालों से ऐसे ही बिजली जला रहे हैं। कंपनी के लोगों ने पहले से सूचना दिए बगैर अचानक बिजली के कनेक्शन काट दिए। कम से कम कार्रवाई के लिए पहले से जानकारी तो देनी चाहिए थी।

वहीं केईडीएल के कर्मचारियों का कहना था कि इस इलाके में तीन बार ऊर्जा जागरण शिविर आयोजित कर चुके हैं और इसके साथ ही जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है उन्हें सूचना भी दी जा चुकी है फिर भी चोरी की बिजली जलाने से बाज नहीं आए, इसलिए यह कार्रवाई करनी पड़ी। प्रदर्शन का असर होता न देख लोगों ने कुछ दिनों की मोहलत मांगी तो केईडीएल के अधिकारियों ने दो जून तक वैध कनेक्शन लेने की हिदायत देकर सभी लोगों की बिजली फिर से चालू कर दी। इस दौरान ५० से ज्यादा लोगों ने मौके पर ही कनेक्शन के लिए आवेदन कर पैसा जमा कराया तो उनके घर हाथों हाथ वैध कनेक्शन लगा दिए गए।

लोगों को कई बार मौका दे चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी वैध कनेक्शन लेने के बजाय चोरी की बिजली जला रहे हैं। इसलिए बिजली काटने की व्यापक कार्रवाई की। एक और दो जून को इलाके में कैंप लगाया जाएगा। इसमें जो लोग कनेक्शन नहीं लेंगे उनकी बिजली काटने के साथ ही बिजली चोरी करने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
अभिजॉय सरकार, सीओओ, केईडीएल

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग