29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष की कार जप्त, हटाई लाल बत्ती

एबीवीपी से निर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 4 Sep 2022, 1:44 AM IST

नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष की कार जप्त, हटाई लाल बत्ती

नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष की कार जप्त, हटाई लाल बत्ती

कोटा. राजकीय महाविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा निजी कार पर लाल बत्ती लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को कार को जप्त कर लिया।
थानाधिकारी भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि राजकीय कला महाविद्यालय के एबीवीपी से नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष सामरिया गत शुक्रवार को लाल बत्ती लगी गाड़ी में काफिले के साथ कॉलेज पहुंचा। चुनाव जीतने के बाद पहली बार मनीष सामरिया कॉलेज पहुंचा। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे तो कार वहां नहीं मिली। कार के कागजात आदि भी नहीं थे। कार को नियमानुसार मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं में जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया है। वाहन से लालबत्ती को हटा दिया है।

संगठनों के छात्रों ने किया था विरोध

इस मामले में कॉलेज के अन्य संगठनों के छात्र नेताओं का विरोध किया। छात्रनेता सचिन चौधरी का कहना था कि कॉलेज में इस बार एबीवीपी की बड़े वोटों से जीत मिली है, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि संगठन के छात्रसंघ अध्यक्ष कानून को हाथ में लेकर प्रसिद्धी पाने के चक्कर में लालबत्ती लगा ली। छात्र नेता अनिल मीणा ने भी इसे एबीवीपी संगठन के विचारों के खिलाफ बताते हुए इसे निदंनीय बताया।

बाद में मानी गलती

मीडिया से बातचीत में मनीष ने कहा कि जिन छात्रों ने मुझे चुना। उनकी इच्छा थी कि मैं पहली बार कॉलेज में लाल बत्ती लगी गाड़ी में आऊं। मैंने उनकी इच्छा पूरी की। सामरिया ने बताया कि यदि लाल बत्ती लगाना गुनाह है तो मैं कभी लाल बत्ती नहीं लगाऊंगा और कानून के दायरे में रहकर छात्र हित की लड़ाई लडूंगा।