ज्वाइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) की ओर से आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी एवं जेएफटीआई कॉलेजों में प्रवेश के लिए सीट आवंटन प्रक्रिया का प्रथम चरण 28 जून से प्रारंभ होगा। एेसे विद्यार्थी जो आईआईटी में एडमिशन चाहते हैं, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय जेईई एडवांस एग्जाम का ऑरिजनल एडमिट कार्ड ले जाना होगा। इसके बिना एडमिशन प्रक्रिया बाधित हो सकती है।