29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

18 प्लस  के लिए वैक्सीन नहीं, 45 प्लस वालों के लिए 19 हजार डोज मिली

कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 46 साइट पर सेशन आयोजित हुए। इनमें 619 लाभार्थियों को पहली, 397 को दूसरी डोज लगाई गई।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 5 Jun 2021, 1:43 PM IST

18 प्लस  के लिए वैक्सीन नहीं, 45 प्लस वालों के लिए 19 हजार डोज मिली

18 प्लस  के लिए वैक्सीन नहीं, 45 प्लस वालों के लिए 19 हजार डोज मिली

कोटा. कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत शुक्रवार को जिले में 46 साइट पर सेशन आयोजित हुए। इनमें 619 लाभार्थियों को पहली, 397 को दूसरी डोज लगाई गई। सीएमएचओ डॉ. भूपेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले में अब तक 8125 सेशन आयोजित हो चुके हैं। इनमें निर्धारित श्रेणियों के 4 लाख 88 हजार 575 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली व 99393 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।

45 प्लस वालों के टीकाकरण के लिए शुक्रवार को राज्य वैक्सीन भंण्डार जयपुर से कोटा संभाग के लिए कोविशील्ड 42900 व कोवैक्सीन 7900 डोज मिली। इसमें कोटा जिले की 13200 कोविशील्ड डोज व कोवैक्सीन की 5800 डोज शामिल है। वैक्सीन खेप को कुन्हाड़ी सीएचसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. महेश चतुर्वेदी, वैक्सीन स्टोर प्रभारी प्रमोद कुमार मीणा व अन्य सहायक कार्मिक मय पुलिस जाप्ता सुरक्षा के साथ लेकर आए। जिले में शनिवार को 72 साइट पर 45 से अधिक आयु वालों को टीका लगाया जाएगा। इनमें 68 साइट पर कोविशील्ड व 4 साइट पर कोवैक्सीन लगाई जाएगी।

एक सप्ताह से अटका पडा वैक्सीनेशन का कार्य

कोटा जिले में 18 प्लस से अधिक युवाओं के लिए वैक्सीन नहीं होने से एक सप्ताह से अधिक कार्य अटका पड़ा है। युवा वैक्सीन के इंतजार में है, लेकिन वैक्सीन नहीं आ रही है। वैक्सीन नहीं आने से उन्हें कोरोना से सुरक्षा कवच नहीं मिल पा रहा है। जबकि वैक्सीन को लेकर युवाओं में ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। बीते दिनों सेशन साइटों पर कतारें देखने को मिल रही है, लेकिन अब वैक्सीन नहीं होने से युवाओं में मायूसी छाई हुई है।