27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

OMG: कोटा में सरे बाजार काट दी युवक की नाक और तोड़ दिया पैर, खून देख सहम गए लोग

कोटा में बीच बाजार बाइक सवार एक जने की नाक काट दी गई। बाइक अनियंत्रित होकर पैरों पर गिरने से एक पैर भी टूट गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 17 Jan 2019, 12:22 AM IST

chinese manja Accident

OMG: कोटा में सरे बाजार काट दी युवक की नाक और तोड़ दिया पैर, खून देख सहम गए लोग

कोटा. चायनीज मांझे से मंगलवार को बाइक सवार एक जने की जान पर बन आई। मांझे से उसकी नाक कट गई। बाइक अनियंत्रित होकर पैरों पर गिरने से एक पैर टूट गया। उसका बुधवार को निजी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन में नाक पर पन्द्रह टांके आए और प्लास्टिक सर्जरी की गई। वहीं पैर में रॉड डाली।

Big News: कांग्रेस के बहाने भरत सिंह पर निशाना: नागर बोले- इशारा पाकर पुलिस भाजपाइयों पर दर्ज कर रही फर्जी मुकदमें

जय हिंद क्रांति सेवा मिशन के जिलाध्यक्ष संदीप मेवाड़ा ने बताया कि माला फाटक निवासी चौथमल वाल्मीकि (45) पत्नी के साथ बाइक से माला फाटक की तरफ जा रहा था। पूनम कॉलोनी क्षेत्र में चायनीज मांझा शरीर में उलझ गया। चेहरे पर इतनी तेजगति से होकर निकला की उसकी नाक कट गई।

Read More: अजब-गजब: परवन के टापू पर खेती, खतरों से खेलते नदी में ऐसे खींच ले जाते हैं ट्रैक्टर

बाइक अनियंत्रित होने से वे नीचे गिर गए। इससे पैरों पर बाइक गिर गई। अचानक हुए हादसे से शरीर से खून बहने लगा। आसपास के लोग दौड़कर आए और वाहन से उन्हें चम्बल गार्डन स्थिति निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार हुआ। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद इकबाल ने बताया कि चौथमल का बुधवार सुबह ऑपरेशन किया गया। डेढ़ घंटे चले ऑपरेशन में पहले नाक की प्लास्टिक सर्जरी की। इसके बाद एक पैर में रॉड डाली।

Read More: कोटा के बाद अब बारां में सर्दी ने उजाड़ा अन्नदाता का परिवार, बच्चों के सिर से छीना पिता का साया

युवक की गर्दन कट गई थी
इससे पहले एक जनवरी को भामाशाहमंडी स्थित ओवरब्रिज से बाइक से प्रेमनगर घर आ रहे युवक की गर्दन चायनीज मांझे से कट गई थी। घायल होने पर उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया। उद्योग नगर थाना क्षेत्र स्थित प्रेमनगर निवासी सुनील मेघवाल (22) एक जनवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक से भामाशाहमंडी के निकट स्थित ओवरब्रिज से गुजर रहा था। तभी कटी पतंग को किसी ने मांझे से अचानक पकड़कर खींचा। इससे मांझा सुनील की गर्दन पर रगड़ता हुआ निकला और उसकी गर्दन कट गई, खून बहने लगा। इस पर उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जहां श्वास नली को नुकसान नहीं पहुंचने से वह बाल-बाल बच गया।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग