25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

500 रुपए के नोट में बंधवाई सोने की चैन… मिनटों में हुई चोरी

कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक एक वृद्धा को भ्रमित कर उसके गले से तीन तोले की चैन ले गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Haboo Lal Sharma

•

Updated: 21 Apr 2018, 10:01 PM IST

कोटा . कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक एक वृद्धा को भ्रमित कर उसके गले से तीन तोले की चैन ले गया। हुआ यूं की टिप्पन चौकी निवासी कैलाशबाई सोनी (73) रोज की तरह अपने घर के गणेश मंदिर वाले मंदिर के चबूतरें पर एक महिला के साथ में बैठी हुई थी। इसी दौरान एक युवक वहां पर आया और कैलाश बाई से बड़े मंदिर के बारे में पूछने लगा। इसपर उन्होने कहां यहां पर तो यही मंदिर है बड़ा मंदिर नहीं है। युवक बोला की उसे धर्म करना है और जेब से 100 रुपए का नोट निकाला ओर उसे पास में बैठी

OMG! सावधान कोटावासियों! रात के अंधेरे में जागता है यह हैवान, मौत बनकर दौड़ता हैं राहगीर और बाइक सवारों के पीछे

महिला को मंदिर के अंदर चढ़ाने के लिए कहां। और मंदिर के अंदर से कामी भी लाने के लिए कहां। इस पर जैसे पास में बैठी महिला पैसे लेकर मंदिर में गई तो उसने वृद्धा को उसके पास वाली थैली से एक फूल निकाल कर दिया और 500 रुपए का नोट दिया और वृद्धा ने पहनी सोने की चैन को 500 रुपए लपेटने के लिए कहां। इस पर वृद्धा ने गले की चैन खोल 500 रुपए में लपेट दी और उसे थैली में रख थैली वृद्धा को पकड़ा कर वहां से चला गया।

सरकार ने अब तक नहीं खरीदा किसानों का लहसुन, अधिकारियों को नहीं पता कहां कितने होंगे खरीद केंद्र

युवक के जाने के बाद जैसे ही महिला ने थैली खोली तो उसमें चैन नहीं थी। इसपर वृद्धा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों पहले तो युवक की तालाश की,लेकिन जब वह नहीं मिला तो इसकी शिकायत उन्होने कैथूनीपोल थाने में दी है। इधर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Big News: राजस्थान का एेसा जंक्शन जहां यात्रियों को हाईटेक होटल के साथ मिलेगा मॉल में शॉपिंग का मौका

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग