8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान की 6 वर्षीय बालिका का अनूठा प्रयास, रक्षाबंधन के दिन 1000 पौधे लगाकर बांधेगी रक्षा सूत्र

Hariyalo Rajasthan: रक्षाबंधन के दिन जहां बहनें भाइयों के दीर्घायु होने के लिए रक्षा सूत्र बांध कर भाई से अपनी रक्षा का वचन लेंगी। वहीं अणुनगरी रावतभाटा की छह वर्षीय बालिका अनुभूति 1000 पौधे लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांध कर पौधों की रक्षा का संकल्प लेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 18 Aug 2023, 7:47 AM IST

photo1692270131.jpeg

रावतभाटा. Hariyalo Rajasthan: रक्षाबंधन के दिन जहां बहनें भाइयों के दीर्घायु होने के लिए रक्षा सूत्र बांध कर भाई से अपनी रक्षा का वचन लेंगी। वहीं अणुनगरी रावतभाटा की छह वर्षीय बालिका अनुभूति 1000 पौधे लगाकर उन्हें रक्षा सूत्र बांध कर पौधों की रक्षा का संकल्प लेगी। नन्ही बालिका का पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधे लगाने का जुनून इतना है कि वर्ष 2031 तक 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। अनुभूति के लक्ष्य को पूरा करने के लिए गायत्री परिवार के सदस्य और मम्मी-पापा उसकी मदद कर रहे है।
यह भी पढ़ें : Guinness World Records: टूटा 10 साल पुराना वर्ल्ड रेकॉर्ड, 1,25,560 राखियों से बनाई ब्रेसलेट्स की सबसे लंबी चेन


राजस्थान परमाणु बिजलीघर में वैज्ञानिक अधिकारी पिता विकास सिंह बताते हैं कि अनुभूति को कपड़े और खिलौनों से ज्यादा पेड़ पौधों से लगाव है। वह पार्क में जाती है तो वहां भी पौधों की सार संभाल में जुट जाती है। अनुभूति अब तक 638 पौधे लगा चुकी है। उसके जुनून में वह और उनकी पत्नी निष्ठा सिंह पूरा साथ देते हैं।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर वायरल हुई राजस्थान पुलिस की ये पोस्ट, एक्टर उत्कर्ष शर्मा ने किया ऐसा रिएक्ट

दादा से मिली प्रेरणा
अनुभूति के दादा किसान हैं। अनुभूति छुट्टियों में जब बनारस जाती थी। दादा को खेत में काम करते देख वह भी खेत की मेढ़ पर पौधे लगाने लगी। घर की लाडली अनुभूति पौधों से प्यार करती है और पर्यावरण की रक्षा के लिए इसी काम में जुटना चाहती है। छह वर्षीया अनुभूति केंद्रीय विद्यालय क्रम तीन में दूसरी कक्षा की छात्रा है।