वह ट्रैफिक के नियमों के लिए भी कई अभियान चलाती है। हाल में गदर 2 के रिलीज होने पर फिल्म ने हर तरफ धूम मचा रखी है। इसी फिल्म के सबसे फेमस गाने पर ही राजस्थान पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने का मैसेज दिया। इस पोस्ट को फिल्म के अभिनेता उत्कर्ष शर्मा ने काफी पसंद किया है। उन्होंने इस ट्वीट पर अपना मैसेज देते हुए लिखा है कि 'absolutely पहनकर ही निकलना, गड्डी लेके..।'