रावतभाटा. कस्बे को निकटस्थ जिलों व ग्रामीण क्षेत्र से जोड़ती उधड़ी, बदहाल व घटिया सड़कें वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। उस पर से इन दिनों सड़क पर सरपट दौड़ रहे ओवरलोड भूसे से भरे वाहन यमदूत बनकर चालकों की जान सांतत में डाल रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोटा, रामगंजमंडी, गांधीसागर या भैंसरोडगढ़ मार्ग की बात करें। हर तरफ टूटी सड़कों पर हिचकौले खाते वाहन चालकों के शरीर के अस्थी पंजर वैसे ही ढीले हो जाते हैं। वहीं इन दिनों इन्हीं सड़कों पर सुबह से रात तक कतारबद्ध भूसे से भरे ओवरलोड वाहन सड़कों पर कब्जा जमाए हुए है। जिससे दुपहिया व चौपहिया वाहन चालकों की परेशानियां और भी ज्यादा बढ़ गई है।