
रावतभाटा. बाड़ौलिया पंचायत में लाखों की अंगूठी इनाम में देने के नाम पर 3200 रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़त व्यक्ति ने थाने में शिकायत दी। पुलिस ने मृग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाड़ौलिया गांव निवासी मांगीलाल ने बताया कि 21 जुलाई को अनजान नम्बर से फोन आया था। जिसमें धनलक्ष्मी योजना के तहत 3 लाख 6 हजार रुपए की सोने की अंगूठी ईनाम में जीतने की बात कही गई। इसके लिए उन्हें डाकिए को पार्सल छुड़वाने के लिए रुपए देने को कहा।
मंगलवार को उनके पास पार्सल आया। जिसे छुड़ाने के लिए डाकिए को 3200 रुपए अदा करने पड़े। बाद में पार्सल खोलकर देखा तो उसमें लोहे की अंगूठी मिली। साथ ही दस्तावेजों में एक स्क्रेच कूपन भी मिला। जब पीडि़त ने दस्तावेजों में दिए मोबाइल नंबर पर कॉल कर इनाम में जीती कार देने की बात कही तो ठग ने कार की कीमत की एक फीसदी रकम 14 हजार 8 सौ रुपए एक अन्य खाते में जमा करवाने की बात कही। इसके बाद उसे ठगी का शिकार होने का अहसास हुआ। इस पर उसने पुलिस थाने पहुंचकर ठगी की शिकायत दी। पुलिस ने मर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दो माह में ठगी की दूसरी वारदात
गौरतलब है कि गत दिनों रावतभाटा निवासी विजय द्वारा ऑनलाइन हाथ घड़ी खरीदे जाने पर इनाम में लग्जरी कार जीतने की बात कहते हुए कार इंश्योरेंस के नाम पर 44 हजार रुपए की ठगी की गई थी। पूर्व में भी ठगी की कई वारदातें हो चुकी है। लोग लालच में अपने खून-पसीने की कमाई गंवा बैठते हैं।
Published on:
1 Aug 2018, 12:15 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.