1992 में कोटा मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद से अब तक की यह सबसे बड़ी विभिन्न पदों पर होने जा रही 714 पदों की भर्ती है जिसके तहत निकू ,पीकू , आईसीयू में 13 ग्रेड फस्र्ट, नर्सिंग कर्मी ,412 ग्रेड सेकंड नर्सिंग कर्मी ,130 अटेंडेंट, हेल्पर ,15 नये डीटीसी काउंटर खोले जाएंगे जिसमें 60 फार्मासिस्ट ,43 मैन पावर विद मशीन एवं 56 हेल्पर्स की भर्ती स्वीकृत की गई है जिसकी बढ़ती भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाएगी। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि कोटा में चिकित्सा व्यवस्था में लगातार इजाफा किया जा रहा है आमजन को निशुल्क बेहतर इलाज उपलब्ध करवाने के लिए राजस्थान सरकार महत्वपूर्ण योजनाएं क्रियान्वित कर रही हैं । सीएम अशोक गहलोत द्वारा बजट घोषणा के तहत कोटा को चिकित्सा के क्षेत्र में बड़ी सौगाते मिली हैं । हमारा प्रयास है कि कोटा चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी हो अपनी अलग पहचान बनाए, अस्पतालों में रोगियों को निशुल्क और बेहतर इलाज उपलब्ध हो सके।