3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमित शाह जी अब तो चेत जाओ, सरकार और पार्टी मुखिया को तत्काल बदल दो!

भाजपा पदाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को लिखा पत्र, बताया प्रदेश में बुरे हाल, हर वर्ग असंतुष्ट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Deepak Sharma

•

Updated: 2 Feb 2018, 9:54 PM IST

amit shah

amit shah

कोटा . राज्य में उप चुनावों में भाजपा की करारी हार के बाद पार्टी के अंदर नेतृत्व परिवर्तन की मांग उठने लगी है। भाजपा ओबीसी मोर्चा कोटा शहर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर पार्टी और सरकार की हकीकत से रूबरू कराया है। साथ ही, सरकार की मुखिया और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष को बदलने की मांग उठाई।

Read More : Budget 2018: कोटा के दो परिवारों ने दी मोदी सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया, Agrobase है बजट

चौधरी ने पत्र में लिखा कि राज्य सरकार की कार्य प्रणाली से जनता असंतुष्ट है। इस हार का उन्हें पहले से ही आभास था। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी संगठन को नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर रहा है। प्रदेशाध्यक्ष की कार्यशैली से कार्यकर्ता हैरान हैं। सरकार ब्यूरोक्रेसी के चक्रव्यूह में फंस ऐसे रास्ते पर चल पड़ी कि हार के सिवाय कुछ हासिल हो भी नहीं सकता। संगठन कार्यकर्ताओं में पार्टी और सरकार के प्रति आक्रोश है। प्रदेश में आमजन, कर्मचारी और संपूर्ण वर्ग सरकार से नाराज है।


Read More : निगम में हुई अफसरशाही हावी, भाजपा पार्षदों ने खोला महापौर के खिलाफ मोर्चा, विरोध ने पकड़ा तूल

भाजपा ने ही हराया भाजपा को
पत्र में चौधरी ने लिखा कि भाजपा को राजस्थान में भाजपा ने ही हराया है। कार्यकर्ता अब नेतृत्व परिवर्तन चाहता है। अजमेर , अलवर और मांडलगढ़ में हार के बाद अब सरकार की मुखिया और प्रदेशाध्यक्ष को तत्काल बदल देना चाहिए, ताकि विधानसभा चुनावों का नई ऊर्जा के साथ सामना किया जा सके।

भ्रष्टाचार, अराजकता और सरकारी अकड़ पड़ी भारी
राजस्थान में उपचुनाव परिणामों में। जनता का निर्णय सरकार के अहंकार पर भारी पड़ा। हालात यह रहे कि एक विधानसभा और 2 लोकसभा (17 विधानसभा क्षेत्र) में भाजपा का सफाया हो गया। कारण कई थे लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा का साथ इस बार अपनों ने भी नहीं दिया। भाजपा कुल 2,93,886 वोटों से हारी।