
कोटा .
पद्मावती के जौहर को बचाने के लिए कोटा में गुरुवार को सर्व समाज एकजुट होगा। सिनेमाघरों में पद्मावती फिल्म को रिलीज नहीं करने व राजपूत सेना के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने को लेकर कोटा में विशाल आक्रोश रैली निकाली जाएगी। राजस्थान करणी सेना के संस्थापक लोकेन्द्र सिंह कालवी व अध्यक्ष महेन्द्र सिंह मेहराणा के नेतृत्व में सर्किट हाउस से पुलिस महानिदेशक कार्यालय तक दोपहर 12 बजे निकाली जाने वाली विशाल रैली में सर्वसमाज एकजुट होगा। इसमें सर्वधर्म समाज के लोग शामिल होंगे।
भारतीय संस्कृति से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
इसी मामले को लेकर बुधवार शाम आशापुरा माता मंदिर में सर्व समाज लोगों की आपात बैठकबुलाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान करणी सेना के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेन्द्र सिंह हाड़ा ने कहा कि भारतीय संस्कृति को सभी को गर्व है। पद्मावती ने स्वराज्या विरांग्ना के साथ जलती आग में कूदकर जौहर कर लिया। यह भारतीय सभ्यता व संस्कृति में प्रसिद्ध है। आज उस संस्कृति से कुठाराघात किया जा रहा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि वे भारत व राज्य सरकार से अपील करते है कि इस फिल्म पर पूरी तरह से बैन लगाया जाए, नहीं तो किसी अनहोनी के लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि पद्मावती फिल्म में कुछ शॉट गलत फिल्माए गए है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि गिरफ्तारियां भी देनी पड़े तो हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। बैठक को करणी सेना के महासचिव दिलीप सिंह राजावत, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया समेत अन्य पदाधिकारियों ने सम्बोधित किया।
Read More: पद्मावती का ट्रैलर क्या देखा, करणी सेना ने बना दी हंगामे की फिल्म ...देखिए तस्वीरें
इनका मिला सहयोग
विशाल रैली को लेकर कोटा विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष पिंकेश मीणा, लोकेश गुंजल, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज योगी, कॉमर्स कॉलेज की पूर्व अध्यक्षा गुंजल झाला, जेडीबी की पूर्व छात्रासंघ तपस्या नरूका, छात्रसंघ पूर्व उपाध्यक्ष नेहा हाड़ा, कॉर्मस कॉलेज के पूर्व संयुक्त सचिव वीजेन्द्र सिंह, कॉमर्स कॉलेज के महासचिव शुभम स्वामी, कपिल मेहता समेत विभिन्न संगठनों ने सहयोग दिया।
Read More: करनी सेना ने सिनेमा हॉल में जमकर की तोडफ़ोड़
पद्मावती फिल्म रोकने को लेकर किया प्रदर्शन
फिल्म निर्माता व निदेशक संजय लीला भंसाली की मूवी पद्मावती पर रोक को लेकर राजकीय महाविद्यालय गेट के बाहर बुधवार को छात्रसंघ अध्यक्ष लेखराज योगी के नेतृत्व में छात्रों ने प्रदर्शन किया। उसके बाद भंसाली का पुतला फूंका।
Updated on:
15 Nov 2017, 9:01 PM IST
Published on:
15 Nov 2017, 8:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.