
अब घर बैठे ही करें पासपोर्ट का आवेदन, मैरेज सर्टिफिकेट की बाध्यता भी खत्म
कोटा/नई दिल्ली. डिजिटल इंडिया मिशन में अब पासपोर्ट की आवेदन प्रक्रिया को लेकर भी कई कारगर कदम उठाने का ऐलान किया गया है। मंगलवार को विदेश मंत्रालय द्वारा किए गए ऐलान के मुताबिक जल्द ही पासपोर्ट बनवाने का पूरा काम घर बैठे ही सिर्फ एक मोबाइल ऐप के जरिए पूरा हो जाएगा। चंद मिनटों की इस प्रक्रिया के बाद तमाम प्रक्रियाएं पूरी होते ही पासपोर्ट घर पहुंच जाएगा। वैवाहिक जीवन, जन्मतिथि आदि से जुड़ी जानकारियों में भी राहत दी गई है। इसके अलावा पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इन बदलावों का ऐलान खुद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने किया है।
मैरेज सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इसकी जानकारी देते हुए पासपोर्ट बनवाने में कई तरह की दिक्कतों का जिक्र करते हुए उन्हें खत्म करने की भी घोषणा की। उन्होंने साथ ही कहा कि अब पासपोर्ट बनवाने के लिए मैरेज सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होगी। विदेश मंत्री ने कहा, 'पासपोर्ट आवेदन के लिए कई पुराने और दुविधा भरे नियमों को खत्म कर दिया गया है। नियमों का सरलीकरण किया गया है। आम नागरिक को सुविधान देने वाले नियम बनाए गए हैं।'
जन्मतिथि की मुश्किल भी आसान
सुषमा ने कहा, 'सबसे ज्यादा दिक्कत जन्मतिथि को लेकर आती थी। इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र मांगा जाता था लेकिन, अब हमने जन्मतिथि के लिए 7-8 ऐसे कागजात को शामिल कर दिया है जो इस मुश्किल को आसान कर देगा। अब अगर आधार, ड्राइविंग लाइसेंस या ऐसी ही सरकार द्वारा मान्यताप्राप्त कागजात पर लिखे जन्मतिथि को मान लिया जाएगा।'
ऐसे डाउनलोड करें ऐप
पासपोर्ट सेवा ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप गूगल प्लेस्टोर में जाकर इस ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। इस ऐप के जरिये आप पासपोर्ट से जुड़े कई काम निपटा सकते हैं।
कोटा में अभी पोस्ट ऑफिस में जारी है passport सेवा
मौजूदा समय में देश में कुल 307 पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं। साथ ही कई शहरो में पोस्ट ऑफिस केन्द्रो में पासपोर्ट केंद्र खोले गए है फ़िलहाल कोटा में नयापुरा स्थित मुख्य डाकघर में यह सेवा जारी है ।
Published on:
26 Jun 2018, 10:56 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.