30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा
रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी व दलाल को जेल भेजा
Play video

रिश्वत लेने के आरोपी पटवारी व दलाल को जेल भेजा

झालावाड़ एसीबी ने कोटा जिले के बपावर में 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Dhirendra Tanwar

•

Updated: 21 May 2022, 8:57 PM IST

कोटा. झालावाड़ एसीबी ने कोटा जिले के बपावर में 40 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किए सांगोद तहसील के लटूरी हल्का पटवारी व उसके दलाल को शनिवार को एसीबी कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया।

यह भी देखें : भतीजी से छेड़छाड़ के मामले में चाचा को 3 साल का कठोर कारावास

प्रकरण के अनुसार एसीबी झालावाड़ को परिवादी ने शिकायत दी थी। इसमें बताया था कि भूमि की पैमाईश करवाकर कब्जा दिलवाने की एवज में कोटा जिले के सांगोद तहसील के लटूरी हल्का पटवारी धनवीर मीणा 80 हजार रुपए रिश्वत मांग कर परेशान कर रहा है। इस पर एसीबी कोटा के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्तव के सुपरवीजन में एसीबी झालावाड इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन कराया गया। इसके बाद उनकी टीम के साथ ट्रेप कार्यवाही की।

यह भी देखें : कोटा में हत्या : मजदूर साथी को लाठी से वार कर उतारा मौत के घाट

टीम ने कोटा जिले के बपावर कला थाना क्षेत्र के हनवतखेड़ा निवासी पटवारी धनवीर मीणा को बपावर के पटवार घर में परिवादी से 40 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी पटवारी ने परिवादी से रिश्वत राशि लेकर अपने दलाल बपावरकलां थाना क्षेत्र के बुडनी गांव निवासी कन्हैया लाल को दी। उसने रिश्वत की राशि को पटवार भवन के पीछे की गली में फेंक दिया। टीम ने रिश्वत राशि बरामद कर ली है। आरोपी दलाल कन्हैया लाल को भी गिरफ्तार कर लिया था। शनिवार को एसीबी कोर्ट में पेश कियाए जहां से दोनों को जेल भेज दिया।