यह माहौल था केशवपुरा रामजानकी मंदिर की गली निवासी मार्बल व्यवसायी सम्पत राज शर्मा के परिवार का। सम्पत राज के परिवार का भीलवाड़ा से लौटते समय रविवार देर रात को डाबी थाना क्षेत्र में टोल नाके के पास कार पलटने से हादसा हो गया। जिसमें सम्पत राज (58), उनकी पत्नी सीमा (54) और पुत्र वधु नीतू (36) पत्नी दीपक की मौत हो गई। जबकि छोटे बेटे मनीष(28) व पोती जिया(8) के गम्भीर चोट लगने से दोनों को तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाबी थाने के एएसआई इरशाद खान ने बताया कि सीमा व नीतू का शव बिना पोस्टमार्टम के ही परिजन घर लेकर गए जबकि सम्पतराज का पोस्ट मार्टम कर शव घर पहुंचा। जैसे ही तीनों की एक साथ अर्थियां उठी तो मोहल्ले का पूरा माहौल गमगीन हो गया।