
तीन हजार बीघा में 20 हजार पौधे लगाए
झालावाड़ । मनोहरथाना क्षेत्र के आंवलहेडा वनसुरक्षा एवं प्रबन्ध समिति एवं ग्रामीणों ने हर वर्ष की तरह बारिश के पूर्व पास के वनक्षेत्र में वनदेवी की पूजा कर पौधारोपण अभियान शुरू किया है। ग्रामीणों ने करीब तीन हजार बीघा में 20 हजार पेड़-पौधे लगाए हैं। ग्रामीणों के प्रयासों से झालावाड़ जिले में नया ऑक्सीजोन बना रहा है। महिलाएं एवं पुरुषों ने वनसुरक्षा का संकल्प लिया। इस मौके पर समिति सदस्यों ने वनविभाग के अशोक कुमार खेर, नाकेदार बीरमचन्द, पुलिस बीटप्रभारी कैलाशचन्द चौधरी का माला व साफ ा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष भारतसिंह गुर्जर, सचिव देवीलाल लोधा, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण, उपाध्यक्ष गोकुलबाई भील, सरपंच मन्जू लोधा, गिरिराज शर्मा, जगदीश लोधा,आदि ने पौधारोपण कर संकल्प लिया। अध्यक्ष भारत सिंह व कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पूरा गांव मिलकर 20 वर्ष से आंवलहेडा के 3 हजार 232 बीघा के वनक्षेत्र में पौधारोपण एवं सुरक्षा करते आ रहे है। तभी से गांव के 4 ग्रामीण इस जंगल में प्रतिदिन गश्त करके निगरानी करते आ रहे है। जिससे आज पूरा वनक्षेत्र बडे बडे पेड पौधों से हरा-भरा है।
Published on:
4 Jul 2021, 7:50 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकोटा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.